Home

जय भारत सत्याग्रह आयोजित कर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

कटिहार(बिहार)अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेश पर जय भारत सत्याग्रह आयोजित। बलरामपुर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय के समीप एक दिवसीय जय भारत सत्याग्रह का आयोजन कर केंद्र सरकार के जन विरोधी रवैया एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को समाप्त करने के विरोध में आवाज बुलंद करते हुए धरना दिया। कांग्रेस नेता व बलरामपुर प्रखंड प्रभारी सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा की सदस्यता गैर लोकतांत्रिक ढंग से समाप्त करने की घोर निंदा करते हुए अदानी समूह के जांच हेतु संयुक्त संसदीय जाँच समिति जेपीसी का गठन अविलंब करने, बेरोजगारों युवाओं को रोजगार देने, किसानों के फसल की कीमत को दोगुना करने सहित सरकारी संपत्ति को निजी हाथों में बेचने पर विरोध दर्ज करते हुए उक्त मांगों के समर्थन की बात कही।

इस दौरान बलरामपुर प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कैसरे हिंद ने कहा कि अबकी बार डोनाल्ड ट्रम्प की तरह मोदी सरकार का भी होगा बंटाधार। कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास ने कहा कि तानाशाही की उम्र लम्बी नहीं होती ये मोदी व भाजपा सरकार को समझना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी को देश का बेटा तथा आम व खास आवाम का नेता बताया। धरना-प्रदर्शन में प्रह्लाद गुप्ता, नूर असगर, मो.गुलजार आलम, मो.मोजीबुर रहमान, रिंकू कुमार, मो.जावेद आलम, मो.एजाज आलम उर्फ मंटू, पूर्व जिला पार्षद निसार अहमद,राजकुमार दास, रमेशचंद्र सिंह,आनंद प्रसाद,मो.शहाबुद्दीन, मो. शाह नवाज,मो शाहिद,रेहान रजा,सद्दाम हुसैन,मोहम्मद शहंशाह,अकील,नसीर रजा आदि कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago