Home

दो वर्ष बाद चली जयनगर हावड़ा एक्सप्रेस, स्थानीय लोगों जश्न

दरभंगा(बिहार)करीब दो वर्ष बाद मंगलवार को दरभंगा जंक्शन से धुरियान पैसेंजर ट्रेन चली। रात 09.55 बजे ट्रेन चलते ही यात्रियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।कोरोना संक्रमण के कारण दो वर्ष से यह ट्रेन बंद थी। इससे दरभंगा से सिमरिया, सुल्तानगंज होते हुए हावड़ा जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हो रही थी। रेलवे ने अब इसे नये नंबर 13032 के साथ एक्सप्रेस बनाकर सप्ताह में सिर्फ एक दिन मंगलवार को जयनगर से शुरू किया है जो वाया दरभंगा हावड़ा जाएगी। इस ट्रेन में 11 अनारक्षित कोच रहेंगे। इससे दरभंगा से सिमरिया, सुल्तानगंज होते हुए हावड़ा जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। रेलवे की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पहले यह ट्रेन 53041/53042 नंबर से चलती थी, लेकिन अब एक्सप्रेस के रूप में 13031/13032 नंबर से चलेगी।

फिलहाल यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन ही चलेगी। 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को चार अप्रैल से और 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस हरेक मंगलवार को पांच अप्रैल से चलेगी।ज्ञात हो कि उत्तर बिहार के कई जिले जैसे दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा तक के यात्री इस ट्रेन से सुल्तानगंज पहुंचकर अजगैबीनाथ का दर्शन करते हुए कांवड़ उठाते हैं और देवघर तक की यात्रा पूरी करते हैं। वैसे लोगों के लिए यह ट्रेन बहुत ही महत्वपूर्ण रही है। इसका परिचालन शुरू होने से यात्रियों में खुशी देखी गयी। इस का परिचालन हावड़ा व जयनगर के बीच बंडेल-वर्द्धमान-बोलपुर शांतिनिकेतन -रामपुर हाट-पाकुड़-साहेबगंज-भागलपुर-सुल्तानगंज-जमालपुर-किउल-हाथीदह अपर-राजेन्द्र पुल-बरौनी-बछवाड़ा-दलसिंहसराय-समस्तीपुर-दरभंगा-सकरी-मधुबनी के रास्ते किया जाएगा। दरभंगा जंक्शन पर मंगलवार को इस ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने कहा कि धुरियान एक्सप्रेस का परिचालन फिर से शुरू होने का हमें लंबे समय से इंतजार था। यात्रियों को खासकर देवघर जाने में परेशानी होती थी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago