Home

परसा में जदयू जिला महासचिव ने सरकर की योजनाओं की जानकारी दी

परसा(सारण)परसा विधानसभा के भावी प्रत्याशी सह जदयू सारण के महासचिव मैनेजर सिंह ने रविवार को परसा विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया और आम जनता से नीतीश सरकार की योजनाओं के को लेकर चर्चा की. उन्होंने जनता से उनका हालचाल जाना और पूछा कि नीतीश सरकार की योजना एवं उनतक पहुंच रही है या नहीं. इस दौरान उन्होंने परसा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सैदपूर पंचायत में बैठक की और लोगों से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. मैनेजर सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार कि सरकार ने बिहार में विकास किया है सारण में भी चौमुखी विकास हुआ है. उन्होंने कहा कि सारण में एक-एक घर में बिजली पहुंच गई है. हरेक जगह सड़क बन गई है. लोगों को हर तरह से सुविधाएं मिल रही है. उन्होंने कहा कि परसा विधानसभा में इस बार फिर से जदयू का परचम लहराएगा. उन्होंने आम लोगों से उनका साथ देने और नीतीश कुमार को हाथों को मजबूत करने के लिए कहा. जदयू के सारण के महासचिव मैनेजर सिंह ने आम लोगों से नीतीश कुमार की योजना, जल जीवन हरियाली योजना को साकार बनाने के लिए अपील की. उन्होंने कहा कि 9 अगस्त तक बिहार में ढाई करोड़ पौधे लगाए जाएंगे. उन्होंने परसा के लोगों से अपने-अपने घरों और आसपास की जगहों पर पेड़ लगाने के लिए कहा और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने के साथ-साथ जल जीवन हरियाली योजना को सफल बनाने के लिए कहा.इस मौके पर सोनू सिंह,अमर शर्मा,चन्द्रिका शर्मा ,रवि रौशन इत्यादि उपस्थित थे

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago