बांका:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा 5 से 8 जून तक बांका जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। विधानसभा स्तर पर समीक्षा बैठकों में चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।
बांका, अमरपुर, कटोरिया, बेलहर और धोरैया विधानसभा क्षेत्रों के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और कार्यकर्ता इन बैठकों में शामिल होंगे। मनीष वर्मा पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधियों, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।
जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक में संगठन की समीक्षा करेंगे। आगे की रणनीति और योजनाओं पर चर्चा होगी। पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए यह बैठक अहम मानी जा रही है।
मनीष वर्मा समता काल से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और कुछ जमीनी कार्यकर्ताओं के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी करेंगे। वे प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से भी संवाद करेंगे।
दौरे के अंतिम दिन वे बांका सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें संगठनात्मक दृष्टिकोण और दौरे के अनुभव साझा करेंगे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment