Home

कल जहानाबाद में कार्यकर्ता समागम को संबोधित करेंगे जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा

जहानाबाद के स्वामी सहजानंद सरस्वती स॑ग्रहालय में जेडीयू का कार्यकर्ता समागम

पटना(बिहार)जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिशा निर्देश के बाद पार्टी द्वारा तय किए गए सांगठनिक कार्यक्रम के मुताबिक बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जा रहा है, जो 27 सितंबर 2024 को मुजफ्फरपुर जिले से शुरू होकर 20 जनवरी 2025 को नालंदा जिले में समाप्त होगा। इस कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा सभी जिलों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। दो जिलों, मुजफ्फरपुर और सीवान के कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मनीष वर्मा अब जहानाबाद के कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

इस कार्यकर्ता समागम के तहत मनीष वर्मा 6 अक्टूबर को जहानाबाद पहुंच रहे हैं, यहाँ स्वामी सहजानंद सरस्वती स॑ग्रहालय में मनीष वर्मा पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में पंचायत से लेकर प्रखंड और जिला स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। संबोधन के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों से विधानसभावार मुलाकात भी करेंगे।

मनीष वर्मा पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम के मुताबिक पूरे दिन जहानाबाद में रहेंगे। इस दौरान वो पार्टी पदाधिकारियों के साथ-साथ जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए समाजसेवी और बुद्धिजीवियों के साथ भी संवाद करेंगे। मनीष वर्मा के इस जिला यात्रा के ज़रिये पार्टी के कार्यकर्ता हो या फिर समाजसेवी अपने क्षेत्र से संबंधित शिकायत और सुझाव पार्टी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तक पहुंचा सकते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

1 week ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

4 weeks ago