Home

जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने पीएम का फोटो ट्वीट किया

देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बहु रुप का दर्शन करें और अपने पेट की आग बुझाएं

पटना:जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी द्वारा हाल में ही आरोप लगाया गया कि ललन सिंह ने पीएम मोदी की जाति को लेकर टिप्पणी की है। जिसके जवाब में ललन सिंह द्वारा कहा गया कि उन्होंने किसी भी प्रकार के अपशब्द का प्रयोग नहीं किया है। इसी बीच ललन सिंह ने अपने सोशल मीडिया के ट्विटर हैंडल से पीएम नरेंद्र मोदी की कई तस्वीर शेयर पर कटाक्ष किया है।

ललन सिंह ने शेयर की तस्वीर

ललन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई तस्वीरें साझा की है। इन सभी तस्वीरों में पीएम अलग-अलग पगड़ी और कैप पहने नजर आ रहे हैं। इन्हीं तस्वीरों को साझा कर ललन सिंह ने लिखा, ‘देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी के बहु रुप का दर्शन करें और अपने पेट की आग बुझाएं। देश के करोड़ों बेरोजगार युवा इनके पीएम की कुर्सी पर बने रहने तक अपने लिए रोजगार की चाहत त्याग दें।’ ललन सिंह के इस पोस्ट पर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोगों ने कटाक्ष किया है तो वहीं कुछ लोगों ने ललन सिंह के पोस्ट का समर्थन किया है।

ट्वीट पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं

नितेश श्रीवास्तव नाम के ट्विटर यूजर द्वारा लिखा गया कि सर कम से कम, रोजगार की बात तो आप लोग बिल्कुल ना करें। इतने सालों तक बीजेपी के साथ सत्ता में रहे लेकिन युवाओं का पलायन रोक नहीं पाए और सिर पर टोपी क्यों सजाई जाती है। इसके मायने जानते ही होंगे। नेता लोग टोपी लगाते नहीं सिर्फ पहनाते हैं। रोशन नाम के एक यूजर द्वारा लिखा गया – कितना रोजगार दिए हैं बिहार में जरा ये भी बता दीजिए। कभी दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर रेलवे स्टेशन पर जा कर देखिए आप ने बिहार को क्या बना दिया है?
राशि नाम की एक ट्विटर यूजर कमेंट करती हैं, ‘मोदी के कपड़ों पर करोड़ों रुपए बढ़ाया जाता है और आम जनता को कपड़ा, रोटी और मकान तक नहीं मिल पा रहा है।’ मुकेश निगम नाम के एक यूजर ने लिखा – बस इसी तरह काम करते रहिए और अपनी पार्टी का अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म कर दीजिए। सुनील नाम के एक यूजर ने कमेंट किया की संतुष्टि और गौरव की बात हम सनातनी यों के लिए या है कि इस तस्वीर में पीएम ने एक भी फोटो में सफेद टोपी और हरा वाला गमछा नहीं पहना है। निरंजन कुमार नाम के यूजर सवाल करते हैं–इतने सालों से तो आप भी उनके साथ बने हुए थे तब आपको उनके ये रूप समझ में नहीं आया?
सोर्स:जनसत्ता

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago