Home

जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया विभिन्न क्षेत्रों का दौरा,समस्याओं से हुए रूबरू

हाजीपुर(वैशाली)जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने महनार एवं राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।इस दौरान उन्होंने जदयू के संगठन की मजबूती एवं विस्तार के संबंध में भी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया।साथ ही इस दौरान विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उनके समक्ष अपनी समस्याओं को भी रखा।

मिली जानकारी के अनुसार जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को महनार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नारायणपुर ढेड़पुरा,पहाड़पुर बिसनपुर,सरमस्तपुर,भरहों आदि गांव का दौरा किया।इस दौरान उन्होंने पहाड़पुर,बिसनपुर में जदयू के बीमार कार्यकर्ता मनोज पासवान से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।भरहों में स्वर्गीय डॉक्टर बिंदेश्वर साह के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

इस दौरान युवा जदयू जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह के आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श भी किया।इसके अलावा राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मुरौवतपुर,देसरी,चांदपुरा आदि में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यक्रमों में शामिल हुए।

इस दौरान महनार विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उनसे मुलाकात कर महनार विधानसभा के बेलवारी चौर आदि में जलजमाव की समस्या से अवगत कराते हुए इससे निजात दिलाने की मांग की।जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही जल संसाधन मंत्री एवं अधिकारियों और इंजीनियरों के दल के साथ जलजमाव वाले क्षेत्रों का दौरा कर इस समस्या के समाधान का रास्ता निकालेंगे।इस दौरे के क्रम में उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जदयू के संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए आधार बनाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।प्रत्येक गांव में सामाजिक सरोकार से नाता रखने वाले लोगों को पार्टी से जोड़कर एक सशक्त इकाई बनाना है।ताकि संगठन मजबूत हो सके।उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा एवं 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू अच्छा प्रदर्शन कर सके इसको लेकर अभी से ही कार्य किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने विपक्ष की ओर से किए जा रहे दावों पर कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है।इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी करते रहते हैं।उन्होंने कहा कि एनडीए एकजुट है और एकजुट होकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हैं।सरकार पूरे पांच साल के कार्यकाल पूरा करेगी।इस दौरान उन्होंने स्थानीय निकाय विधान परिषद चुनाव में राज्य की सभी सीटों पर एनडीए के बेहतर प्रदर्शन का दावा किया।उन्होंने कहा कि जल्द ही उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी जाएगी।उन्होंने वैशाली में भी एनडीए के उम्मीदवार की जीत का दावा किया।इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से ही कार्य करने को कहा।इस मौके पर उनके साथ युवा जदयू के जिला अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह,राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के जदयू नेता महेंद्र राम,महनार प्रखंड अध्यक्ष श्याम राय,महास्वेता कुमारी,हरेंद्र पासवान,खन्ना सिंह,प्रदेश सचिव राकेश रंजन उर्फ गुड्डू सिंह,लुलन सिंह,हरेन्द्र पासवान,मिथिलेश सिंह,मिथिलेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला,जंदाहा प्रखंड अध्यक्ष मनोज पटेल,अजय पासवान,सुशील सिंह,महेश सिंह,उपमुखिया अनिल पासवान,धर्मेंद्र चौधरी,जयकिशुन सिंह,जयराम सिंह,लक्ष्मण साह,चंद्रशेखर चौधरी,राजेश कुमार साह,पप्पू पासवान,अमित कुमार सिंह आदि भी साथ रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago