Home

एनएच पर बने गढ़े में पत्थर भर जेई ने तत्काल दुर्घटना की आशंका को टाला

भगवानपुर हाट(सिवान)रविवार को ई रिक्शा के पलटने से सवार दो लोग गंभीर रूप से एनएच 331 पर भगवानपुर पुराना बाजार में घायल होने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा एनएच पर प्रदर्शन कर लगभग एक घंटा आवागमन बाधित करने तथा इस समस्या को समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद सोमवार को विभाग की नींद खुली।

एनएच के कनीय अभियंता एनएच 331 पर भगवानपुर पुराना बाजार में बड़ा गढ़ा होने एवं जल जमाव से लगातार कई दिनों से लोग दुर्घटना का शिकार होते आ रहे थे। स्थानीय लोगों ने लगातार एनएच के वरीय अधिकारियों से संपर्क कर सही स्थिति से अवगत कराया । सोमवार को एनएच के कनीय अभियंता रवि शेखर कुमार ने तत्काल समस्या से निजात के लिए मिट्टी एवं पत्थर से गढ़ा भरने का काम शुरू करा दिया है ।

पंचायत के वार्ड सदस्य अशोक कुमार ने बताया कि विभाग मिट्टी पत्थर भर कर तत्काल समस्या से निजात नहीं बल्कि और बड़ी समस्या उत्पन्न कर रही है । उन्होंने कहा कि इस समस्या का स्थाई निदान होना चाहिए ।कनीय अभियंता ने कहा कि मिट्टी पत्थर भरने का काम तत्काल किया जा रहा है । सड़क निर्माण एवं नाला के समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग प्रक्रिया शुरू कर दिया है । स्वीकृति मिलते ही काम शुरू हो जाएगी ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago