Home

गहन पुनरीक्षण में जीविका दीदियों की बड़ी भूमिका: डीएम

छपरा:सारण जिले की जीविका दीदियां अब पहले से ज्यादा सशक्त हो चुकी हैं। वे मुख्यमंत्री के सामने भी आत्मविश्वास से अपनी बात रखती हैं। यह बात जिलाधिकारी अमन समीर ने भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में जीविका के उन्मुखिकरण कार्यशाला में कही। उन्होंने गहन पुनरीक्षण अभियान को सरल भाषा में समझाया।

जिलाधिकारी ने शुरुआत में जीविका दीदियों से सवाल पूछकर संवाद शुरू किया। उन्होंने पूछा कि मायका कहां है और विवाह कहां हुआ है। फिर बताया कि ऐसे में गणना फॉर्म कैसे भरना है। महिला मतदाताओं को लेकर फैली भ्रांतियों को भी स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण कोई नया कार्य नहीं है। यह साल में तीन बार होता है। गहन पुनरीक्षण में हर मतदाता का सत्यापन किया जा रहा है। 2025 की निर्वाचक सूची में जिनके नाम हैं, उन्हें प्रीप्रिंटेड फॉर्म भरना है। यह सूची की शुद्धता के लिए जरूरी है।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में जीविका दीदियों की संख्या साढ़े तीन लाख है। यदि इनका सहयोग मिल जाए तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 जुलाई है। अभी 19 दिन बाकी हैं। लेकिन यदि दीदियां फील्ड में उतर जाएं तो यह कार्य पांच दिन में पूरा हो सकता है।

उन्होंने 2003 की मतदाता सूची और अन्य मान्य दस्तावेजों की जानकारी भी दी। कहा कि दस्तावेजों पर ज्यादा ध्यान न दें। भरे हुए और हस्ताक्षरित फॉर्म बीएलओ को दें ताकि वह अपलोड कर सकें। दावा-आपत्ति के समय दस्तावेज देने का मौका मिलेगा।

उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल ने बताया कि जीविका दीदियों को बीएलओ के साथ वॉलंटियर के रूप में भी लगाया गया है। पहले अपने परिवार और आसपास के लोगों का फॉर्म भरवाएं।

मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविंद्र कुमार, डीपीएम जीविका अरुण कुमार, ओएसडी मिंटू चौधरी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago

छठ पर्व : प्रकृति और पर्यावरण का संगम:डॉ. नंदकिशोर साह

पटना:बिहार में महापर्व छठ की धूम है, जो सूर्य देव और छठी मैया की उपासना…

3 weeks ago