मेरठ यूपी केडी फाउंडेशन (कांति देवी फाउंडेशन) की ओर से रविवार की सुबह जेल रोड स्थित जेलर हाउस में पौधारोपण किया। इस दौरान मुख्य अतिथि और उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सुनीता सिंह, केडीएफ अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, संरक्षक एडवोकेट अवधेश बिहारी सक्सेना और ग्रीन गर्ल नन्हीं आद्या ने सहजन और तुससी सहित 5 पौधे लगाए। दरअसल, पौधारोपण की मुख्य अतिथि एसडीएम सदर सुनीता सिंह के पति राजेन्द्र सिंह मेरठ के जेलर हैं। लिहाज़ा वे उनके साथ जेलर हाउस में ही रहती हैं। पौधारोपण अभियान के दौरान जेलर हाउस में जेलर राजेन्द्र सिंह की माता जी ने भी एक तुलसी पौधा लगाया और पानी दिया। कुछ दिन पूर्व उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह के साथ केडीएफ अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी के साथ बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी सुनीता सिंह ने संस्था के पौधारोपण कार्यों को देखकर खुशी जाहिर की थी। साथ ही संस्था के द्वारा पौधारोपण करने की भी अपनी इच्छा जाहिर की थी। हरियाली और पौधारोपण के लिए समर्पित संस्था केडी फाउंडेशन (केडीएफ) बीते 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस से हर साल चलने वाले 3 महीने के पौधारोपण महाअभियान में जुटा हुआ है। शहीद केतन शर्मा की स्मृति में भी 101 पौधों की सलामी कार्यक्रम चल रहा है। अभी तक शहीद स्मृति में 55 पौधे लगाए जा चुके हैं।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment