Categories: Home

भगवानपुर का जितेंद्र कुमार पटना में मजदूरी कर बिहार पुलिस में बना दरोगा

भाई के साथ जितेंद्र कुमार

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सहसराँव गांव के श्यामदेव राय का पुत्र जितेंद्र कुमार ने बिहार पुलिस में सबइंस्पेक्टर के लिए हुई परीक्षा में चयन हुआ है।इसकी खबर मिलते ही प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई।जितेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सहसराँव प्राथमिक विद्यालय व मैट्रिक की परीक्षा एसएस उच्च विद्यालय भगवानपुर हाट पास किया।जिसके बाद बगल सारण जिला के लोक महाविद्यालय हाफिजपुर से स्नातक की परीक्षा पास कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए पटना चला गया।इसके बाद उसने पटना में मजदूरी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हुए बिहार पुलिस में सबइंस्पेक्टर की परीक्षा पास किया है।किसान परिवार में जन्मे जितेंद्र कुमार ने गरीबी में संघर्ष करते हुए यह सफलता पाई है।

रेशमी कुमारी

उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी,खुद पर भरोसा करें।जो खुद पर भरोसा करते है।उसी पर समाज भरोसा करता है।कानून का राज स्थापित करने का हरसम्भव प्रयास करूंगा।जितेंद्र कुमार साधारण जीवन व्यतीत करते हुए मेहनत के बल पर सफलता पाई है।इनके पास आधुनिक समय ने साधारण मोबाइल रखे है।और एंड्रॉयड मोबाइल से दूर रहे है।वही मिरजुमल पंचायत के जुआफर गांव के सुरेंद्र सिंह की पुत्री रेशमा कुमारी बिहार पुलिस में सबइंस्पेक्टर की परीक्षा कर लड़कियों के लिए आदर्श स्थापित की है।इस सफलता पर उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग व कड़ी मेहनत के बल पर सफलता पाई है।रंजीत कुमार ने युवाओं को दोनों सफल छात्रों को प्रेरणा लेनी चाहिए।बधाई देने वालो में मुखिया जयशंकर भगत, मुक्तिनाथ यादव,राजद नेता रविन्द्र राय,अशोक राय,जिला पार्षद सुशील कुमार डब्ल्यू,रामाधार शर्मा,सेवानिवृत्त शिक्षक रामनरेश राय,बंगाली प्रसाद आदि शामिल है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago