Home

हाजीपुर में पहलीबार जेके टायर के आउटलेट का शुभारंभ

धैर्य गाड़ी खजाना सेंटर में मिलेगा बाइक व कार की सभी सर्विसेज

हाजीपुर(वैशाली)शहर के दिग्घी कला स्थिति डीसी कॉलेज के नजदीक धैर्य गाड़ी खजाना सेंटर में जेके टायर स्टील व्हीलर का भव्य शुभारंभ हुआ।कार्यक्रम के प्रारंभ में जेके टायर के रीजनल मैनेजर संजय बिलैया,एरिया मैनेजर चिंटू कुमार,एरिया सेल्स ऑफिसर विकास शाह एवं धैर्य सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर धीरज कुमार व उनकी पत्नी और पुत्र ने संयुक्तरुप से फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर जेके टायर की सभी सर्विसेस की शुरुआत की।इस दौरान कंपनी के अन्य कर्मचारी एवं पदाधिकारीगण सहित सैकड़ों स्थानीय लोग और ग्राहक उपस्थित थे।इस अवसर पर जेके टायर के रीजनल मैनेजर संजय बिलैया ने कहा कि देशभर में हमारे 563 आउटलेट है जबकि पूरे बिहार में 17 आउटलेट खुल चुके है। वैशाली जिला में यह प्रथम आउटलेट है।यहां जेके टायर के स्मार्ट टायर सहित सभी तरह के सुविधाएं अब हाजीपुर में उपलब्ध होगा,इससे पूर्व वैशाली जिला के लोगों को आस-पास जिलो में जाना होता था।इस इनॉग्रेशन के दौरान धैर्य गाड़ी खजाना सेंटर के मैनेजिंग डायरेक्टर धीरज कुमार ने कहा कि हमारे यहां सभी प्रकार के गाड़ियों के सभी प्रकार की सर्विसिंग उपलब्ध है।जिसमें पिकअप ड्रॉप की सर्विसेज,लाइव टेलीकास्ट सर्विस व्यू,ऑटोमेटिक टू व्हीलर & फोर व्हीलर वाशिंग सर्विसेज सहित अन्य अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा ऑटोमोशन सर्विसेस के माध्यम से सभी प्रकार के गाड़ियों की सर्विस की सुविधा उपलब्ध है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago