गिरिडीह(झारखंड)बिरनी प्रखंड के पेशम प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रंगण में मंगलवार को झामुमो की एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मजीद अंसारी व संचालन पूर्व मुखिया कृष्ण मुरारी और जिला संगठन सचिव राजू अंसारी ने किया।जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खेतियानी जोहर यात्रा के दूसरे चरण में गिरिडीह में पहुंचने की चर्चा की गई। लोगों को इस यात्रा की उपलब्धियों को बताते हुए यात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर झामुमो की पूर्व जिला अध्यक्षा व जमुआ की पूर्व प्रमुख सोनी चौरसिया तथा झामुमो नेत्री प्रमिला मेहरा के समक्ष पेशम मुखिया रागिनी सिन्हा के नेतृत्व में दर्जनों महिलाओं ने झामुमो का दामन थामा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा उपस्थित रहे । उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि दो ही एजेंडा है। एक खेतियानी जोहर यात्रा और दूसरा 3 मार्च को झामुमो का स्थापना दिवस। कहा झारखंड की बात अगर कोई सरकार करती है तो वो हेमन्त सोरेन की सरकार हीं करती है। झामुमो की सरकार बनी तो गरीबों के काम हो रहे है। कहा आगमी 18 जनवरी को हम सभी अपनी ज्यादा से ज्यादा उपस्थिति दर्ज कर भाजपा को मुंह तोड़ जबाब देंगे। जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मण्डल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा 20 साल शासन किया लेकिन 1932 खतियान लागू नहीं किया। जब झामुमो का सरकार आया तो राज्य के लोगों को 1932 खतियान का सौगात दिया। कहा अगर जनता को कोई भी समस्या है तो उसके लिए लड़ाई लड़ेंगे।पार्टी की पर्यवेक्षिका और झामुमो उपाध्यक्ष सोनी चौरसिया ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार ने किशोरी बालिकाओं के साथ साथ हम महिलाओं के लिए भी कई योजनाएं लेकर आईं हैं। हमें इसका स्वागत करना चाहिए और इस सही रूप में जमीन पर उतारने को लेकर हमेशा सजग रहना है। उन्होंने कहा की आप सभी का झामुमो पार्टी में स्वागत है। अब हम एक दूसरे के सुख और दुख दोनों के साथी हैं। इस दौरान झामुमो के जिला उपाधक्ष सुमन सिन्हा, प्रमिला मेहरा,कृष्ण मुरारी,असगर अन्सारी,कमरुद्दीन अन्सारी,रिज़वी अंसारी,नारयण यादव,रामलखन, महबुब अंसारी,विजेंद्र पांडेय,इदरीस अंसारी,उगन मंडल, हाजी तैयब,पूर्व मुखिया मुबारक,सिताराम पासवान,संतोष कुमार,सादिक अंसारी,तस्लीम अंसारी,नूर मोहमद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment