Home

पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने जीती युवा संसद प्रतियोगिता

कुलपति प्रो. केजी सुरेश ने दी बधाई,

ट्रॉफी, शील्ड एवं 15 हजार रुपए की राशि दी गई,

भोपाल(एमपी)माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने पंडित कुंजीलाल दुबे राष्ट्रीय संसदीय विद्यापीठ द्वारा आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। विद्यापीठ द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की टीम को ट्राफी, शील्ड एवं 15 हजार रुपए का डीडी प्रदान किया गया । विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.)केजी सुरेश ने टीम में शामिल सभी विद्यार्थियों, युवा संसद प्रभारी श्री गिरीश उपाध्याय, डॉ. अरुण कुमार खोबरे, एवं डॉ. उर्वशी परमार को बधाई दी ।

विद्यार्थियों की प्रशंषा करते हुए उन्होंने कहा कि आपने लगातार दूसरी बार जीतकर विश्वविद्यालय का नाम गौरांवित किया है । प्रो. सुरेश ने कहा कि यदि आप अपने इसी प्रदर्शन को आगे भी जारी रखेंगे तो निश्चित ही हम अगले साल भी जीतेंगे और इस रनिंग ट्रॉफी को जीतकर एक नया इतिहास बनाएंगे । इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को मेडल पहनाए एवं प्रमाण पत्र भी प्रदान किए । अपने गुरुमंत्र में कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा कि जीवन में यदि लक्ष्य हासिल करना है तो विद्यार्थियों को कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना होगा और कड़ी मेहनत करनी होगी। यदि आप ऐसा कर पाते हैं तो सफलता मिलना निश्चित है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

7 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago