Home

स्वदेशी लोकतंत्र के हिमायती थे जेपी :सांसद बिरेंद्र सिंह मस्त

छपरा(बिहार)बलिया के सांसद बीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण स्वदेशी लोकतन्त्र के हिमायती थे। वे ग्रामीण और कृषि अर्थव्यवस्था को मजबूत कर स्वदेशी लोकतंत्र भारत में स्थापित करना चाहते थे। यही सपना गांधी और विनोबा ने भी देखा था। वे वुधवार को सारण के सिताबदियारा गांव स्थिति जेपी ट्रस्ट परिसर में आयोजित जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। सांसद श्री मस्त ने कहा कि भारत का गांव पुरातन काल से अनाज उपजा कर खाता-खिलाता और बचाता रहा है।

यही तो है स्वदेशी लोकतन्त्र जो जेपी का सपना था।भारत का लोकतंत्र यहां के साढे छह लाख गांवों में बसता है। हमरा लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब हमारे गांव मजबूत होंगे और इन गांवों की कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।सारण स्नातक के विधान पार्षद डॉ.वीरेंद्र नारायण यादव ने कहा कि पूरी दुनिया का लोकतन्त्र कैसे मजबूत हो इसकी चिंता जयप्रकाश जी को थी। राजनीतिक दल और राजनेता किस ढंग से लोकतंत्र चला रहे हैं, वे इसकी चिंता किया करते थे। चंदशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने लोकतंत्र को परिभाषित करते हुए जेपी आंदोलन और उनके साम्यवाद, कांग्रेस और समाजवाद का चित्रण किया। छपरा विधायक डॉ. सीएन गुप्ता ने कहा कि जेपी के गाँव के विकास की सदैव चिंता रहती है। सौभाग्य है मेरा कि मैं यहां का प्रतिनिधि हूं। संचालन प्रो. ब्रजेश कुमार सिंह और अध्यक्षता सांसद श्री मस्त ने की। समारोह में समाजसेवी मोहन सिंह, साहित्यकार प्रो. पृथ्वीनाथ सिंह, पत्रकार स्वयं प्रकाश, शिवानुग्रह नारायण सिंह, स्थानीय मुखिया मनोकामना सिंह,पूर्व मुखिया सुरेन्दर सिंह, प्रमुख कन्हैया सिंह, शशांक शेखर तिहारी, श्री निवास, भानू सिंह, व्रीजेन्दर वर्मा,रामायणा जीवनदानी, गुड्डू जी व अन्य थे। छपरा सदर एसडीओ, डीएसपी सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

8 hours ago

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago