सारण(बिहार)जयप्रकाश महिला महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट-2 द्वारा आयोजित विशेष शिविर में छात्राओं ने प्रोग्राम ऑफिसर डॉक्टर अलीना अली मलिक के निर्देशन में जुंबा की ट्रेनिंग ली।नाश्ते के बाद छात्राओं ने छठ पूजा की महत्व को केंद्र में रखते हुए राजेंद्र सरोवर की सफाई की । तत्पश्चात थाना चौक चौराहे पर छात्राओं ने स्वच्छता के महत्व पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। लौट कर छात्राओं ने भोजन किया किया।
बौद्धिक सत्र में पूर्व एनएसएस कोऑर्डिनेटर विद्या वाचस्पति त्रिपाठी जी ने ब्लड डोनेशन सामाजिक सरोकार विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में आने वाली चुनौतियां अपने और अनुभव के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उनकी बातों से प्रेरणा लेकर कई छात्राओं ने रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाया। तत्पश्चात डॉक्टर अलीना अली मलिक के निर्देशन में छात्राओं ने साथ मिलकर अगले दिन के कार्यक्रमो की रूपरेखा तैयार की।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment