पटना(बिहार)अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार महासभा की नई युवा इकाई के राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया । महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार भगत के द्वारा श्री सुजीत कुमार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया।
श्री कुमार मूल रूप से गोपालगंज जिला अन्तर्गत नेचुआ जलालपुर गांव के निवासी है। इनकी शुरुआती शिक्षा गांव से ही प्रारंभ हुई। उसके बाद इन्होंने देश के प्रतिष्ठित सिंबॉसिस विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की है। वर्तमान में कई माल्टिनेशनल कंपनी में व्यापार सलाहकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। ऑटोमोबाइल और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में ये जाना-माना चेहरा है। विदेशों की अनेक कंपनी में ये बतौर सलाहकार अपनी सेवा देते रहते है। मशहूर ऑटोमोबाइल कंपनी काइनेटिक में ये लंबे समय तक बड़े पदों पर कार्यरत रहे है और टाटा जैसी कम्पनी में भी कार्य कर चुके है। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “नैशनल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी मिशन 2020” में इन्होंने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। जिसके फलस्वरूप भारत में आज विद्युत वाहनो का विस्तार काफ़ी तेज़ी से हो रहा है ।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्याहुत कलवार महासभा,पटना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार भगत ने खुशी जताई। साथ ही सुजीत कुमार को बधाई संदेश देते हुए कहा कि समाज के शीर्ष स्तर पर कार्यरत हमारे ब्याहुत कलवार समाज के लोगों को एकजुट होने की आवश्यकता है। सुजीत कुमार जैसे प्रतिभावान लोगों को संगठन में जोड़ने से निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी। यह काफी हर्ष का विषय है कि उन्होंने अपने व्यस्ततम समय से अपने समाज हित में कार्य करने का फैसला लिया है। इससे युवाओं को प्रेरणा मिलेगी और सामाजिक जीवन में वे अपने आप को और सक्रियता से काम करने योग्य बनाएंगे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment