Home

कर्पूरी ठाकुर को लोकप्रियता के कारण जननायक कहा जाता है:पूर्व विधायक हेमनारायण साह

जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते अतिथि

महाराजगंज(सीवान)अनुमण्डल मुख्यालय के कर्पूरी चौक स्थित कर्पूरी स्मारक पर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98 वी जयंती कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए राजकीय सम्मान के साथ मनायी गयी। स्मारक स्थल पर स्थित उनके प्रतिमा पर पूर्व विधायक हेमनारायण साह, एसडीम संजय कुमार, एसडीपीओ पोलस्य कुमार और जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र ठाकुर सहित गणमान्य लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर जदयू के पूर्व विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि जननायक कर्पूरी जी ने बिहार के दबे कुचले और समाज के अन्तिम पंक्ति के शोषित समाज को सम्मान और आरक्षण दिलाने का काम किया। बिहार को देश के मानचित्र पर नई पहचान दी।

उन्होने अति पिछड़ा समाज को मुख्य धारा से जोड़ने का काम किया ।सामाजिक सदभाव और आपसी प्रेम को आगे बढाया। कर्पूरी ठाकुर को लोकप्रियता के कारण जननायक कहा जाता है।कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेम नारायण साह,एसडीएम संजय कुमार,एसडीपीओ पोलस्त कुमार, बीडीओ डॉ रवि रंजन, ईओ नगर पंचायत अरविंद कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष उमेश ठाकुर,

राज्य परिषद के पूर्व सदस्य विजय कुमार वर्मा, कर्पूरी स्मारक के कोषाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, ई प्रमोद रंजन सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सतेंद्र यादव, वार्ड पार्षद पति पवन गुप्ता, वार्ड पार्षद सोहन चौधरी, मनोज त्यागी, जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक ब्याहुत, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष परशुराम सिंह, बलिराम प्रसाद बली, कृष्ण प्रसाद, पवन कुमार, संजय सिंह राजपूत, हरिशंकर आशीष,धर्मराज कसेरा, मुजफ्फर इमाम,रमेश गोड, जदयू के नगर अध्यक्ष रविंद्र प्रसाद, नगर पंचायत कर्मी मनु सिंह आदि उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago