बिहार:कटिहार सांसद दुलाल चन्द्र गोस्वामी के द्वारा लोकसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान नियम 377 के अधीन (ध्यानाकर्षण प्रस्ताव) कटिहार जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थाई समाधान हेतु सुरक्षा योजनाएं बनाए जाने की माँग को लोकसभा के पटल पर रखें हैं।सांसद ने बाढ़ की समस्या पर कहा कि बिहार राज्य अंतर्गत हमारे संसदीय क्षेत्र कटिहार में हर साल महानंदा नदी जब जुलाई-अगस्त माह के प्रारंभ में उफान पर आती है तो कटिहार जिले के कदवा, बलरामपुर,बारसोई,प्राणपुर,आजमगढ़ और अहमदाबाद प्रखंड क्षेत्रों में महानंदा नदी के किनारे बसे गाँव हर साल भयंकर बाढ़ की चपेट में आती है। इसी क्रम में सांसद ने कहा कि अगस्त एवं सितंबर महीने में गंगा,कोसी,बरांडी,कारी कोसी नदी एवं महानंदा नदी से कुर्सेला प्रखंड,समेली प्रखंड,बरारी प्रखंड,मनिहारी प्रखंड एवं अहमदाबाद प्रखंड के बाढ़ से हजारों की संख्या में गाँव की आबादी प्रभावित होती है।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के स्थाई समाधान की मांग करते हुए सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के माध्यम से जल शक्ति मंत्री,भारत सरकार से माँग किया कि मंत्रालय द्वारा एक कमेटी बनाकर मेरे संसदीय क्षेत्र ,कटिहार में भेजा जाए और गंगा,कोसी, महानंदा नदी से हर साल आने वाली बाढ़ कटाव एवं विस्थापितों के पुनर्वास से संबंधित ठोस सुरक्षा योजना बनाई जाए, जिससे कटिहार जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का स्थाई समाधान हो सके और कटिहार का चौमुखी विकास हो सके।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment