Categories: Home

केडीएफ द्वारा मेजरगंज में अवार्ड सेरेमनी 100 बच्चों का सम्मान

5 हज़ार बच्चों को सम्मानित करने का लक्ष्य

अतिथियों ने कहा, संस्था का कार्य बेहद उम्दा, बिहार में ऐसी संस्था की बड़ी जरूरत

संस्था के तरफ से मिले मेडल को दिखाते बच्चे

सीतामढ़ी(बिहार)जिले के मेजरगंज की मिट्टी में 50 सालों तक निरंतर पर्यावरण, समाज व गरीब व जरूरतमन्दों की सेवा करने वाली स्व. कांति देवी की स्मृति में गठित पर्यावरण, स्वच्छता व शिक्षा-चिकित्सा को समर्पित राष्ट्रीय संस्था कांति देवी फाउंडेशन (केडी फाउंडेशन) (रजि.) (भारत सरकार के आयकर मान्यता प्राप्त) अब उत्तर प्रदेश के बाद बिहार में भी शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा काम करने की शुरुआत आज से मेजरगंज के शांति निकेतन स्कूल से की गई। क्लास 6, 7 और 8 में पर्यावरण पर चित्रकला प्रतियोगिता व महापर्व छठ पर निबंध प्रतियोगिता का बड़ा आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को सम्मानित करने के लिए अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया। क्लास 6, 7 और 8 में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के बाद सभी 100 बच्चों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। अवार्ड समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व मुखिया सत्येंद्र नारायण सिंह, बिहार सरकार के सीडीपीओ प्रशांत झा,केनरा बैंक मैनेजर नीतीश कुमार, युवा उद्योगपति पंकज सिंह उर्फ़ रविराज, स्कूल के निदेशक सुधीर सिंह, केडी फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, बिहार अध्यक्ष दिव्या रस्तोगी,उपाध्यक्ष वीरेश कुमार उर्फ़ हनुमान जी, बिहार सचिव राजू सिंह ने संयुक्त रूप से सभी 100 बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव विभु रस्तोगी ने किया।

सबसे बड़ी बात यह कि ज्यादातर बच्चे पहली बार किसी राष्ट्रीय संस्था द्वारा पर्यावरण थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता व छठ पूजा पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लिए। सस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी ने बताया कि मेजरगंज प्रखंड में 5 हज़ार बच्चों को सम्मानित करने का लक्ष्य है। जिसमें सरकारी व निजी स्कूल दोनों शामिल रहेंगे। सभी अतिथियों ने कहा कि मेजरगंज की जीवट व्यक्तित्व की महिला स्व. कांति देवी ने बेहतर पर्यावरण व तुलसी क्रांति की जो अलख जगाई थी आज वह बीते 5 सालों से उत्तर प्रदेश में बड़ा मुकाम हासिल किया है।

जो मेजरगंज के लिए बहुत बड़े गौरव की बात है। अब मेजरगंज में भी प्लास्टिक फ्री इंडिया, स्वच्छता, साफ सफाई व शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा और मजबूत काम किया जायेगा।
क्लास 6 में पर्यावरण थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पायल कुमारी, दूसरे स्थान पर राजवीर कुमार व तृतीय स्थान पर आदर्श झा रहे। महापर्व छठ पूजा पर निबंध प्रतियोगिता में क्लास 7 में प्रथम स्थान पर आकर्ष कुमार, दूसरे स्थान पर रोहित कुमार व तृतीय स्थान पर गौरव कुमार रहे। वहीं क्लास 8 में प्रथम स्थान पर अंजलि कुमारी, दूसरे स्थान पर मो. परवेज आलम, तृतीय स्थान पर अमित कुमार रहे। वहीं भाग लेने वाले सभी 100 को मेडल पहनाया गया।कार्यक्रम में मेजरगंज के मुखिया पति राजू सुनील झा, पूर्व मुखिया केदार सिंह, राजदेव प्रसाद, श्रेया रस्तोगी, आद्या रस्तोगी, कृष्णम, मेजरगंज प्रखंड के सफाई के प्रहरी शशि भूषण सिंह उर्फ़ पगला झाड़ू वाला, रामपुकार, अमरेंद्र सिंह, शम्भू रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago