Home

केंद्र सरकार के जन विरोधी व अलोकतांत्रिक रवैया के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

अडानी कांड में मोदी जी के चुप्पी से लगता है कि वे देश के नहीं बल्कि अडानी के प्रधानमंत्री हैं-सुनील कुमार यादव
कटिहार(बिहार)जिले के प्राणपुर स्थित प्रखंड मुख्यालय के समक्ष भारत सरकार के कथित जनविरोधी रवैया व अलोकतांत्रिक कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेसियों ने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। धरना प्रखंड प्रभारी सुनील कुमार यादव के नेतृत्व एवं प्रखंड अध्यक्ष मनोहर मंडल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और वायनाड के पूर्व सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता साजिशन समाप्त करने की तीव्र निंदा करते हुए इसे अलोकतांत्रिक बताया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीस हजार करोड़ के कालाधन अदानी समूह में निवेश मामले के खिलाफ जांच की मांग करते हुए संयुक्त संसदीय कमिटी जेपीसी के गठन की पेशकश रखी, सबों ने देश में बढ़ती महंगाई का जमकर विरोध किया।

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सुनील कुमार यादव ने कहा कि वर्त्तमान सरकार सब्सिडी के नाम पर खाद, बीज एवं कृषि उपकरणों के दाम लगातार बढ़ा रही है ऐसे में किसानों की आय दोगुनी करने की बात बेमानी है यह भाजपा सरकार का किसान विरोधी चेहरा है जिसे देशवासी उज्ज्वला योजना के रूप में भी देख रहे हैं जिसमें सब्सिडी के नाम पर मोदी सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है जबकि 400-500 रुपया का गैस सिलेंडर 1000 रुपये के पार हो गया है जिसका सीधा असर प्रत्येक देशवासी के रसोई पर पड़ा है। अपने विस्तृत संबोधन में अडानी कांड पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में मोदी जी के चुप्पी से लगता है कि वे देश के नहीं बल्कि अडानी के प्रधानमंत्री हैं। कांग्रेस नेता दिलीप विश्वास ने कहा कि धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगा है कि अपनी राजनीतिक सत्ता बचाने व बनाये रखने के लिए संघ, भाजपा व मोदी सरकार ने लाखों-करोड़ों का भ्रष्टाचार करवाकर अडानी के रूप में आर्थिक सत्ता खड़ी की है। कार्यक्रम में शामिल विद्वान प्रो० विनोद यादव ने कहा कि दुनिया भर में तानाशाहों को जनता जवाब देती रही है ताजा उदाहरण मोदी के मित्र अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प हैं जो जेल भेजे गए हैं। जयनंदन मंडल ने कहा कि देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सभी विपक्षी पार्टियाँ कांग्रेस के नेतृत्व में एकजूट हो रही है। उन्होंने आशा जताते हुए कहा कि कल पूरा देश भाजपा के तानाशाही व अलोकतांत्रिक कार्यशैली के खिलाफ कांग्रेस के साथ होगा। कांग्रेस नेता मो०सऊद ने कहा कि भाजपा शासित विभिन्न राज्य सरकारों ने देश के तकरीबन साठ हजार स्कूलों को बंद कराया है ये मनुवादी चाहते हैं कि लोग पढ़े नहीं और अंधभक्त बने रहें। धरना-प्रदर्शन में शिवदेव झा, प्रखंड अध्यक्ष मनोहर मंडल, प्रो.आरएन मंडल, शम्भू शरण गुप्ता, सऊद मुखिया, राजेश रंजन मिश्रा, आनंद सिंह, मोहम्मद सरवर, मो.जमाल, मतीन, सोनू मंडल, मुजीबुर रहमान, पृथ्वी मंडल, शत्रुध्न यादव, अब्दुल वहाब, खगेश यादव, बंटी पासवान आदि कांग्रेसी शामिल थे जबकि संचालन सऊद मुखिया ने किया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago