मोतिहारी:समाहर्ता सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में बुधवार को बिहार विशेष सर्वेक्षण और बंदोबस्त कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बंदोबस्त पदाधिकारी कुमार विवेकानंद ने बताया कि जिले के 136 राजस्व गांवों का आरएस खतियान DLRS की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। 632 गांवों का खतियान आंशिक रूप से अपठनीय या अनुपलब्ध है। यह स्थिति 10 से 20 प्रतिशत तक की है।
समाहर्ता ने Capital Business System Private Ltd. को निर्देश दिया कि खतियान को सुधार कर पोर्टल पर अपलोड करें। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी प्रभारी पदाधिकारी, जिला अभिलेखागार को सौंपी गई। समाहर्ता ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रपत्र-2 और प्रपत्र-3 (1) (स्वघोषणा) की प्राप्ति अधिक से अधिक सुनिश्चित करें।
बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि अब तक जिले में एक लाख साठ हजार रैयतों ने अपनी भूमि से संबंधित विवरणी अपने-अपने अंचल के शिविर कार्यालय में जमा कर दी है।
बैठक में नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव, प्रभारी पदाधिकारी जिला अभिलेखागार यशवंत कुमार, प्रभारी पदाधिकारी राजस्व शाखा मंगला, प्रभारी पदाधिकारी बंदोबस्त मनोज कुमार दूबे, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment