Home

अपहृत शिक्षक महनार से बरामद ग्रामीण मामला को सुलझाने में जुटे

वैशाली(बिहार)जिले के पातेपुर प्रखंड के रेपुरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय से बीपीएससी शिक्षक का अपहरण कर लिए जाने के विरोध में आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने ताजपुर-हाजीपुर एसएच 49 को करीब पांच घँटे तक जाम रखा। पुलिस ने अपहृत शिक्षक को सकुशल बरामद कर लेने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। आश्वासन के कुछ घँटे के भीतर पातेपुर पुलिस ने अपहृत शिक्षक को महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर डेढ़पुरा गांव से बरामद कर लिया है। अपहृत शिक्षक थाना क्षेत्र के महया मालपुर गांव का रहने वाला है। थाना क्षेत्र के रेपुरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पहली पोस्टिंग मिली थी।विधालय पोषक क्षेत्र के ही पांच लोगों पर अपहरण कर लेने का मामला शिक्षक के दादा ने थाना में आवेदन देकर दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है। आवेदन में बताया गया है कि शिक्षक को उठा ले जाकर जबरन शादी करा दिया गया।

दादा ने पांच लोगों के खिलाफ दिया था आवेदन

पातेपुर थाना क्षेत्र के महया मालपुर गांव के राजेन्द्र राय ने पातेपुर थाना में शिक्षक पोता का अपहरण कर लिए जाने की लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने आवेदन में कहा है कि उनका पोता गौतम कुमार बीपीएससी शिक्षक के रूप में पातेपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पदस्थापित है। बुधवार को विद्यालय में शिक्षण कार्य कर रहे थे उसी दौरान गांव के ही राजेश राय, डब्लू राय, भूषण राय तीनों पिता स्व लखेन्द्र राय, विनोद राय, प्रमोद राय दोनों पिता रामचंद्र राय गौतम को विद्यालय से अगवा कर बोलेरो पर बैठा कर ले गए।

अपहरण के विरोध में पांच घँटे तक एसएच जाम

बीपीएससी शिक्षक गौतम के कथित स्कूल से अपहरण कर लिए जाने के विरोध में परिजन व ग्रामीण स्थानीय मालपुर के शिवना चौक जाम कर एसएच 49 में यातायात अवरुद्ध कर दिया। सुबह सात बजे से दोपहर 01 बजे तक स्टेट हाइवे जाम रहा। पुलिस ने कुछ घण्टों में अपहृत शिक्षक को बरामद कर लेने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।

महनार क्षेत्र से शिक्षक बरामद
पुलिस टीम को अपहृत शिक्षक के विषय में पूरी जानकारी मिल चुकी थी। पुलिस टीम ने महनार थाना क्षेत्र के नारायणपुर डेढ़पुरा गांव से अपहृत शिक्षक गौतम को बरामद कर लिया। बताया गया कि शिक्षक को पकरौआ शादी के लिए उठाया गया था। आरोपी बनाए गए राजेश राय की पुत्री से शिक्षक गौतम की शादी कराई जा चुकी है। नारायणपुर डेढ़पुरा में बच्ची के चाचा का ससुराल है। भनक लगते ही शादी में विघ्न डालने न लड़के वाले पहुंच जाएं इसलिए गांव से दूर बच्ची के चाचा के ससुराल लाकर विवाह कराए जाने की बात कही जा रही है। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है। हालांकि मामला वैवाहिक होने के वजह से दोनों गांव के ग्रामीणों के स्तर से मामला मैनेज करने की पहल शुरू हो गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago