जिरादेई(सीवान)फार्मरफेस एग्रिकल्चर टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च के द्वारा डाॅ. राजेंद्र प्रसाद के जन्म स्थल जिरादेई में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे फार्मरफेस के चेयरमैन डॉ.आरसी श्रीवास्तव पूर्व कुलपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय,डॉ.शंभू सिंह पूर्व हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर और प्रिंसिपल साइंटिस्ट केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान,डॉ.आरएन प्रसाद प्रोजेक्ट डायरेक्टर फार्मरफेस और पूर्व प्रिंसिपल साइंटिस्ट भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान,वाराणसी,कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. अनुराधा रंजन कुमारी, फार्मरफेस के सीएमडी एमएम सिंह, फार्मरफेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विवेक कुमार सिंह,प्रफेक्ट विजन संस्था के प्रतिनिधि मनोज मिश्रा,सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी कमलेश कुमार यादव उपस्थित थे।
मौके डॉ. आर सी श्रीवास्तव ने किसानों को उन्नत सिंचाई प्रणाली, जल उपयोग क्षमता एवम फसलों के उत्पादन के वैज्ञानिक तरीकों से करने पर जोर दिया।डॉ. शंभू सिंह ने बिहार के आलू के समय पर बुआई एवम कंद निर्माण तथा उन्नतशील प्रजाति जैसे कुफरी पुखराज, कुफरी ख्याति, कुफरी अशोका एवम महिलाओं को कुटीर उद्योग हेतु प्रजाति कुफरी चिप्सोना 1,2,3,4, हिमसोना और कुफरी संगम आदि चिप्स की प्रजाति के बारे में जानकारी प्रदान किए।
डॉ. आरएन प्रसाद प्रोजेक्ट डायरेक्टर फार्मरफेस और पूर्व प्रधान वैज्ञानिक ने सब्जियों के उन्नतसिल प्रजातियों एवम उनके अच्छे उत्पादन प्राप्त करने के तरीके तथा मालचिंग से होने वाले लाभ के बारे में बताया।डॉ.अनुराधा रंजन कुमारी ने किसानों को जैविक क्रांति बढ़ने की ओर कदम से कदम मिलाकर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया तथा मिट्टी जॉच से होने वाले लाभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।एमएम सिंह ने जिरादेई गांव को सब्जी के जैविक उत्पाद एवम उत्पादन को निर्यात के बारे में विस्तृत चर्चा किए। साथ ही साथ जैविक सब्जी के उत्पादन कर किसान कैसे अपने आय को बढ़ा सकते है। इसके बारे में किसानों से विस्तृत चर्चा किए।
इस अवसर पर जिरादेई के राजन कुमार राज, राज कुमार सिंह, रामनिधि भगत, सुरेन्द्र शर्मा, सांति देवी, रेणु देवी, देवंती देवी, रमदेई देवी, बंसी भगत के अलावा सैकड़ों किसानों ने बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लिया।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment