नगर निगम के द्वारा लगाए गए चुंगी कर को बताया तुगलकी फरमान
हजारीबाग(झारखंड)हजारीबाग नगर निगम के द्वारा 23 दिसंबर से वसूले जा रहे हैं चुंगी कर के खिलाफ अब धीरे-धीरे हजारीबाग में लोगों ने विद्रोह का बिगुल फूंकना शुरू कर दिया है । आज नव झारखंड फाउंडेशन के केंद्रीय अध्यक्ष किशोरी राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर चुंगी कर को हजारीबाग के जनता पे थोपा गया एक तुगलकी फरमान बताया तथा यहां के जनप्रतिनिधियों एवं नगर निगम से विनती की जल्द से जल्द इसे वापस लिया जाए । किशोरी राणा ने बताया कि चुंगी कर वसूल रहे लोग गुंडागर्दी के साथ चुंगी कर वसूल रहे हैं हाथ में डंडा है, गाड़ियों के बोनट पर ठोका जा रहा है और ड्राइवर से जबरदस्ती चुंगी कर वसूल की जा रही है। जो टोटल गुंडागर्दी दिखती है इसके लिए ना कोई नियम है ना कोई कानून है । उन्होंने हजारीबाग में 11 जगहों पर जहां ग्रामीण क्षेत्र नगर निगम से मिलती है लिए जा रहे इस कर का पुरजोर विरोध किया है। पत्रकार के सवाल पर नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की जो कि बीजेपी से हैं वह बताती है कि वह पहले इसके विरोध में थी लेकिन अब इसके समर्थन में है क्योंकि नगर निगम को चलाने के लिए टैक्स की जरूरत होती है।पैसे की जरूरत होती है, इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि नगर निगम में बहुत सारे फंड आते हैं। कर्मचारियों को पेमेंट और नगर निगम को चलाने के लिए तो उनका यह तर्क एकदम गलत है ।उन्होंने कर वापस नहीं होने पे आने वाले चुनाव में जनता सबक सिखाएगी ऐसी चुनौती नगर निगम की मेयर रोशनी तिर्की को दे डाली।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment