Categories: Home

कोविड-19 टीकाकरण के दूसरे चरण की हुई शुरुआत, जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने लगाया टीका

  • टीका लगाने के बाद जिलाधिकारी ने कहा सुरक्षित है टीका, जरूर लगवाएं सभी
  • प्रथम चरण में छूटे लोगों का भी किया जाएगा टीकाकरण

पूर्णिया(बिहार)शनिवार से दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। जिसके तहत सभी फ्रंटलाइनकर्मियों जिसमें पूर्णिया जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों को टीकाकरण किया जाना है। पहले दिन पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने सदर अस्पताल स्थित टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण कराया। जिलाधिकारी टीका लगवाने के बाद लगभग आधे घंटे तक टीकाकरण स्थल पर चिकित्सकों की निगरानी में रहे| इस दौरान उन्होंने सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा, डीपीएम सहित कई अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों से टीकाकरण को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की । इसके बाद जिलाधिकारी ने अपने दैनिक कार्य एवं दायित्व को बखूबी से निवर्हन के लिए रवाना हुए। टीका लेने के बाद जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कोविड-19 का टीका कोरोना से जीतने के लिए वरदान साबित हो रहा है। टीका लगवाने का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है। यह टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। यह वैक्सीन भारत में बनी है। पूर्णिया में सभी को दी जा रही टीका कोविडशील्ड बिल्कुल सुरक्षित और असरदार है। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ बिनोद कुमार, सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा, ज़िला कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, प्रभारी अधीक्षक डॉ सुरेंद्र दास, डीसीएम संजय कुमार दिनकर, डीएमएनई दीपक झा, सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक सिंपी कुमारी सहित कई अन्य स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

आम नागरिक की तरह मानक के अनुरूप पूरी की सभी तरह की औपचारिकताएं :
जिलाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कोविड का टीकाकरण दो डोज में पूरा किया जायेगा। पहला डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरा डोज लगाया जायेगा। टीकाकरण से पहले जिलाधिकारी द्वारा पंजीकरण, पहचान पत्र सहित सभी तरह की आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित मानक के अनुरूप पूरी की गई और उसके बाद ही कोरोना का टीका लगवाया गया। टीकाकरण के बाद जिलाधिकारी आधे घंटे के लिए निगरानी रूम में रुके रहे। निकलने के दौरान उन्होंने कोविड का टीका पूरी तरह से सुरक्षित होने की जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में अभी तक इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नही हुआ है ।

पूरी तरह से आश्वस्त होकर कराएं टीकाकरण:

टीकाकरण के बाद सदर एसडीओ डॉ बिनोद कुमार ने बताया मुझे किसी तरह से कोई साइड इफेक्ट नहीं हुआ है । अभी तक जितने लोगों ने वैक्सीन ली है उन्हें भी कोई दिक्कत नहीं हुई है।वैक्सीन लेने के बाद सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ हैं और सभी लोग अपने अपने कार्यों में लग गए हैं।उन्होंने कहा इससे साफ है कि वैक्सीन पूरी तरह से असरदार व सुरक्षित है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा जिनका टीकाकरण के लिए पंजीकरण हो गया है वे लोग भी पूरे उत्साह के साथ निर्भीकता पूर्वक वैक्सीनेशन कराएँ । क्योंकि वैक्सीन लेने से किसी प्रकार की कोई परेशानी या समस्या उत्पन्न नहीं हो रही है । घर परिवार व समाज की सुरक्षा के लिए टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है।

पुलिस लाईन में पुलिस पदाधिकारियों का हुआ टीकाकरण:

सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा ने बताया दूसरे चरण में जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। पुलिस कर्मियों के टीकाकरण के लिए पुलिस लाइन में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। जहां पर प्रशिक्षित स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा पुलिस कर्मियों को टीका लगाया जा रहा है।

फ्रंटलाइनकर्मियों को दूसरे चरण में लगाया जाएगा टीका :

सिविल सर्जन डॉ. उमेश शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के दूसरे चरण में जिले के सभी फ्रंटलाइनकर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। जिसमें सभी सरकारी विभागों से कर्मी और अधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि फ्रंटलाइन कर्मी भी कोरोना काल में कोरोना संक्रमितों के इलाज, नियंत्रण व प्रतिरक्षण से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से जुड़े रहे थे व अब भी उसके लिए कार्यरत हैं। स्वास्थ्य विभाग दूसरे चरण के टीकाकरण के लिए पूरी तरह तैयार है। सदर अस्पताल समेत जिले के सभी पीएचसी को टीकाकरण स्थल बनाया गया है व सभी जगह स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमें तैनात रखी गई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago