बनियापुर (सारण )सीएस सारण के निर्देश के आलोक में चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा कोविड 19 नियन्त्रण के लिए बनियापुर कंट्रोल रूम की स्थापना कर कर्मीयो की प्रतिनयुक्ति की गयी है जहां कार्य करने के लिए तीन कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति की गई ।वहीं चार वाहनों को उपलब्ध कराई गई है।
इस संबंध में अंचलाधिकारी स्वामी नाथ राम ने बताया कि वाहन को वाहन चालक के मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध कराने के पश्चात् उसकी सूचना आम जन को प्रसारित कर दिया गया है।
नोवेल कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी को कंट्रोल रूम में संधारित करने के लिए तीन कर्मचारी को प्रतिनियुक्त किया गया है सीओ ने बताया है कि कर्मचारी सत्येन्द्र सिंह 08 बजे सुबह से 02 बजे अपराह्न तक, उमेश प्रसाद सिंह 02 बजे अपराह्न से 08 बजे शाम तक, किशुन देव राम को 08 बजे रात से सुबह 08 बजे तक प्रतिदिन नोवेल कोरोना वायरस से संबंधित समस्याओं की शिकायत एवं निवारण को पंजीकृत करने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया है। वही चालकों में जटाशंकर राम ,अवधेश दूबे, जितेंद्र राम शैलेश राय शामिल हैं।
बेकरी कार्य में रोजगार की असीम संभावनाएं- नेहा दास लक्ष्मीकांत प्रसाद- कटिहारआधुनिकता के दौर में…
2023 में रूस-यूक्रेन युद्ध, इज़राइल-हमास युद्ध और कई अंतरराष्ट्रीय विवादों जैसे संघर्षों में 33,000 से…
भगवानपुर हाट(सीवान)बीडीओ डॉ. कुंदन का तबादला समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी के बीडीओ के पद पर…
सीवान(बिहार)जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के हिलसर पेट्रोल पंप के पास एनएच 331 पर…
On 17th February, the international peace organization, Heavenly Culture, World Peace, Restoration of Light (HWPL),…
20 जनवरी को, विभिन्न अफ्रीकी देशों में अंतर्राष्ट्रीय शांति संगठन, HWPL द्वारा '2024 HWPL अफ्रीका…
Leave a Comment