Home

मुस्कान एक्सप्रेस से कोविड-19, नियमित टीकाकरण एवं हाथों की सफ़ाई के लिए किया जा रहा है जागरूक

हर आधा घण्टा में हाथों की नियमित सफ़ाई करने पर जोर
जन्म के बाद सभी तरह के टीके लगाना जरूरी
मुस्कान वाहन लोगों में ला रहा टीकाकरण के प्रति जागरूकता

पूर्णिया(बिहार)मिलकर करें देखभाल, पंजीकरण, टीका, खानपान, आराम और समय पर टीका, बचत पैसे और सुकून का जैसे महत्वपूर्ण स्लोगन के साथ मुस्कान एक्सप्रेस प्रचार वाहन द्वारा पूर्णिया स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पोषक क्षेत्रों के लोगों को नियमित टीकाकरण, कोविड-19 टीकाकरण व कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अपने हाथों को हर आधा घंटा पर धोने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रचार रथ को सिविल सर्जन डॉ एसके वर्मा के दिशा-निर्देश में पूर्णिया पूर्व पीएचसी के एमओआईसी डॉ शरद कुमार, स्थानीय यूपीएससी के एमओआईसी डॉ आरपी सिंह, बीएचएम विभव कुमार, प्रमंडलीय आशा समन्वयक प्रियंका कुमारी व यूनिसेफ़ एवं एलायंस फ़ॉर इम्युनाइजेशन एंड हेल्थ के जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर एएनएम पूजा कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूनम भारती, सरिता कुमारी, आशा कार्यकर्ताओं में गीता रानी सिंह, सीमा देवी, शाजनुर खातून, मीरा देवी, मेनुका देवी, रोजेदा खातून, हामिदा खातून सहित कई अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

हर आधा घण्टा पर हाथों की करें नियमित रूप से सफ़ाई: एमओआईसी
पूर्णिया पूर्व पीएचसी के एमओआईसी डॉ शरद कुमार ने बताया वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के दौरान आम लोगों के बीच हाथ धोने को लेकर बहुत ज़्यादा जागरूकता आई है। केवल हाथ धोने से कोरोना संक्रमण के अलावा अन्य तरह की गंभीर बीमारियों से अपने आपको बचाया जा सकता है। लेकिन अभी भी कुछ वैसे लोग हैं जो बगैर हाथ धोए खाना खाने तक बैठ जाते हैं या फिर पेयपदार्थ ले लेते हैं , जिस कारण शरीर के अंदर कीटाणु प्रवेश कर जाते और कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। कुछ भी खाने या पीने से पहले अपने हाथों की सफाई पूरी तरह से कर लेनी चाहिए, ताकि वह कई प्रकार की बीमारियों से बचा जा सकता है।

जन्म के बाद कई तरह के टीके लगाना जरूरी: डॉ आरपी सिंह
पूर्णिया स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरपी सिंह ने बताया ज़िले में यूनिसेफ के सहयोग से चलाये जा रहे जन्म के तुरंत बाद बीसीजी, हेपेटाइटिस, प्लस पोलियो, रोटा, पीसीवी, खसरा/रूबेला के नियमित टीकाकरण सहित विटामिन ए का खुराक नियमित रूप से लेना बहुत ज़्यादा ज़रूरी होता है। जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीबीआई-आरआई के मॉड्यूल 04, 05, 06 एवं 07 से संबंधित जानकारी क्षेत्रीय आशा-एएनएम को पहले ही दी जा चुकी है। इसके साथ ही वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के बचाव के लिए कोरोना टीकाकरण कराने के लिए शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया के द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण स्तर के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

मुस्कान वाहन के द्वारा लोगों को किया जाएगा जागरूक: डीसी
नियमित टीकाकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली यूनिसेफ़ एवं एलायंस फ़ॉर इम्युनाइजेशन एंड हेल्थ के जिला समन्वयक धर्मेंद्र कुमार ने बताया नवजात शिशुओं के जन्म से लेकर पांच वर्षों तक सात बार टीका लेने से 12 तरह की जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है। मुस्कान प्रचार वाहन के माध्यम से पूर्णिया सिटी के वार्ड संख्या-32, 33, 34, 40 व 41 के मिलन पारा, ख़ुशकीबाग, नवरतन चौक, नया टोला, दरगाह यादव टोला, मोहदीपुर, कालीबाड़ी, निलबाड़ी, मस्जिद, खलिका, मदरसा, लाट, यादव टोला, बेईमान चौक, मिर्जापुर मस्ज़िद टोला, चांदनी चौक, चिमनी बाज़ार स्थित आदर्श मध्य विद्यालय सहित कई अन्य मुहल्लों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । इसके साथ ही वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के कारण हाथों की धुलाई का महत्व काफी बढ़ गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए घर से निकलते समय अपने मुंह पर मास्क लगाने या किसी से मिलने के समय भीड़ भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें और ज्यादा जरूरत होने के बाद सामाजिक दूरी का पालन करते हुए अपने कार्यो का निष्पादन करें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago