Categories: Home

चुनाव में सभी बूथों पर तैनात मतदान कर्मियों को उपलब्ध कराया जायेगा कोविड प्रोटेक्शन किट

  • हर बूथ पर एक स्वास्थ्य कर्मी होंगे तैनात
  • मतदाताओं की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, दिये जायेंगे ग्लव्स

अररिया(बिहार)कोरोना संक्रमण काल में हो रहे विधानसभा चुनाव के दौरान स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण हो गयी है. आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के मुताबिक सभी बूथों पर कोरोना संक्रमण से बचाव संबंधी जरूरी उपाय किये जाने हैं. इसे लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गयी है. जानकारी अनुसार इस बार मतदान के दौरान मास्क के उपयोग व छह फिट की शारीरिक दूरी का पालन पर विशेष जोर दिया जायेगा. ताकि संक्रमण के प्रसार से जुड़ी किसी भी संभावनाओं को नकारा जा सके. साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी बूथों पर तैनात मतदान कर्मियों की सुरक्षा के लिये बूथवार विशेष स्वास्थ्य किट उपलब्ध कराया जायेगा. किट में संक्रमण से बचाव से संबंधित जरूरी चीजों को शामिल किया गया है. इसके अलावा संक्रमण से बचाव के लिहाज से विभागीय स्तर पर कई प्रयास किये जा रहे हैं. ताकि इस दौरान संक्रमण के प्रसार से संबंधित किसी तरह के खतरे को टाला जा सके.

सीएस

सभी बूथों पर उपलब्ध कराया जायेगा कोविड प्रोटेक्शन किट :

चुनाव के दौरान कोरोना से बचाव के लिये किये जा रहे उपायों की जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ. रूपनारायण कुमार ने कहा कि जिले में 2732 बूथ हैं. सभी बूथों पर तैनात मतदान कर्मियों की सुरक्षा के लिये स्वास्थ्य विभाग को कोविड प्रोटेक्शन कीट दिया जायेगा. एक प्रोटेक्शन कीट में बूथ पर तैनात छह मतदान कर्मियों के लिये पीपीई कीट, मास्क, ग्लव्स व सैनिटाइजर होंगे. इसके अलावा वोट डालने के लिये आने वाले मतदाताओं के लिये अलग से ग्लव्स का इंतजाम विभाग द्वारा किया जायेगा. ताकि मतदाता ग्लव्स पहन कर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. ताकि ईवीएम के जरिये संक्रमण का प्रसार न हो सके.

मतदान केंद्र के बाहर होंगे थर्मल स्क्रीनिंग के इंतजाम :

सिविल सर्जन ने कहा कि सभी बूथों पर एक स्वास्थ्य कर्मी की तैनाती की जायेगी. संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं को बूथ पर थर्मल स्क्रीनिंग मशीन के साथ प्रतिनियुक्त किया जायेगा. वोट डालने के लिये आने वाले हर एक व्यक्ति का थर्मल स्क्रीनिंग किया जाना अनिवार्य होगा. उनके हाथों को सैनिटाइज किये जाने के बाद उन्हें उन्हें मतदान के लिये ग्लव्स दिये जायेंगे. अगर किसी भी व्यक्ति का शारीरिक तापमान 104 फारेंनहाइट से ज्यादा तापमान होने पर उन्हें मतदान केंद्र के बाहर ही रोक दिया जायेगा. उन्हें कम से कम 20 मिनट या फिर घंटा भर इंतजार करने की सलाह दी जायेगी. दोबारा थर्मल स्क्रीनिंग में अगर इसके बावजूद उनका शारीरिक तापमान 104 एफ या इससे अधिक रहा तो उन्हें जरूरी दवा उपलब्ध करायी जायेगी व उनके लिये सुरक्षा के विशेष मानकों का प्रयोग किया जायेगा.

बूथों पर वेस्ट मैनेजमेंट का होगा उत्तम प्रबंध :

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला स्वास्थ्य प्रबंधक रेहान असरफ ने कहा कि वोटर द्वारा उपयोग किये गये ग्लव्स के निस्तारण के लिये सभी मतदान केंद्र के सौ मीटर दायरे के अंदर अंदर सौ लीटर क्षमता वाले तीन बिन रखें होंगे. इसमें बायवेस्ट सहित उपयोग में लाये गये कागज, पॉलेथिन अलग अलग डस्टबिन में जमा कराया जायेगा. जमा होने के बाद उसके निस्तारण के लिये उसे संबंधित पीएचसी लाया जायेगा. जहां पूर्व से चिह्नित एक जगह पर सारे वेस्ट मेटेरियल को डंप किया जायेगा. वेस्ट मेटेरियल के निस्तारण के लिये स्वास्थ्य विभाग से संबंद्ध सैलरजी बायोगैस मैनेजमेंट द्वारा बंद वाहन से भागलपुर भेज दिया जायेगा. जहां इसका निस्तारण किया जाना है. इसके अलावा कोरोना संक्रमित व्यक्ति को मतदान की प्रक्रिया में शामिल करने के लिये भी विभागीय तौर पर जरूरी प्रयास किये जाने की बात डीपीएम स्वास्थ्य ने कही.

कोरोना बचाव उपायों को लेकर लगातार लोगों को किया जा रहा जागरूक :

आशा कार्यकर्ता संघ की किरण झा ने कहा कि कोरोना से बचाव संबंधी उपायों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार क्षेत्र में जागरूकता अभियान का संचालन किया जा रहा है. इस क्रम में लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करने के साथ-साथ संक्रमण से बचाव संबंधी उपाय जैसे मास्क के उपयोग, 2 गज यानि 6 फिट की शारीरिक दूरी का ध्यान सहित अन्य जरूरी उपायों के प्रति उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है.

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago