Home

कोयला गाड़ी रोक कर वसूली का आरोप, मांनिदा जनप्रतिनिधि के बेटे को पुलिस ने पकड़ कर छोड़ा

गिरीडीह(झारखंड)जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रतिनिधि के मिली भगत से अवैध कोयला का कारोबार धड़ल्ले से फल -फूल रहा है। स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के साठ गांठ से धंधा में संलिप्त व्यवसायी बेरोकटोक रात के अंधेरे में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। बुधवार को रात में अवैध कोयला लोड पिकअप वैन को किसी ग्रामीण ने रोक दिया। नाम नहीं छापने के सर्त पर किसी ने बताया कि प्रखण्ड के मांनिदा जनप्रतिनिधि का बेटा रात को अवैध कोयला लोड गाड़ी से वसूली किया जा रहा था। लोगों का समूह रात को गाडी रोककर एक लाख रुपए का डिमांड किया। लेकिन 40 हजार में बात बन गई । हालांकि व्यवसायी ने चालाकी दिखाते हुए एक व्यक्ति को पैसा लेने के लिए बुलाया वहां पहले से ही 6 लोगों को रखा था उसके जाते ही उसे मारपीट करने लगा । कुछ देर बाद पेट्रोलिंग गाड़ी आती है और उसे गिरफ्तार कर थाना ले जाती है । जनप्रतिनिधि के बेटा को लोकप में बन्द कर दिया जाता है एवं भद्दी-भद्दी गली दी जाती है। थोड़े देर बाद जनप्रतिनिधि खुद आते हैं परन्तु उनके आने से पहले ही उनके बेटे को लोकप से निकाल दिया जाता है। सुबह किसी को पता चले उससे पहले ही रात को उसे थाना से छोड़ दिया गया। वहीं थाना प्रभारी से इस सम्बंध में बात किया तो उन्होंने कहा ऐसा कोई घटना नहीं हुआ है। ज्यादा पूछने पर कहा कि रात को किसी ने सूचना दिया था कि कोयला लोड गाड़ी को बरहमसिया में किसी ने रोक कर रखा है । सूचना के 10 मिनट के अंदर ही पेट्रोलिंग पार्टी को भेजा परन्तु न कोई गाड़ी मिला न ही कोई व्यक्ति। जिसके बाद पेट्रोलिंग पार्टी वापस आ गई। वहीं दूसरी ओर एसडीपीओ नौशाद आलम ने कहा थाना प्रभारी से बात किया तो उन्होंने कहा कोई गाड़ी नहीं पकड़ी गई है सूचना थी परन्तु कोई नहीं मिला। हालांकि कल इसकी स्वयं जांच करेंगे उसके बाद कुछ कहा जा सकता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago