Home

कुशवाहा संघ ने दया प्रकाश सिन्हा का किया पुतला दहन

चक्रवर्ती सम्राट अशोक को औरंगजेब के समान बताया था

हाजीपुर(वैशाली)चक्रवर्ती सम्राट अशोक के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी पर कुशवाहा समाज के कार्यकर्ताओं ने महुआ बाजार के गांधी चौक पर दया प्रकाश सिंहा का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।इस अवसर पर कुशवाहा संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने दया प्रकाश सिन्हा को देशद्रोही बताते हुए कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक के अशोक स्तंभ को राष्ट्रीय स्तंभ एवं उनके चक्र को तिरंगे में स्थान देकर भारत सरकार ने उनकी महानता एवं महान कार्यों को स्वीकारा है और वैसे विश्व के नायकों में शामिल सम्राट अशोक पर दया प्रकाश सिन्हा का वक्तव्य देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

उन्होंने सिन्हा को मिले साहित्य अकादमी पुरस्कार और पद्म श्री का सम्मान राष्ट्रपति से वापस करने के साथ-साथ उस पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने एवं उनके द्वारा सम्राट अशोक पर लिखी किताब को प्रतिबंध लगाने की मांग किया है।

उन्होंने कहा कि दया प्रसाद सिन्हा ने सम्राट अशोक पर अशोभनीय वक्तव्य देकर पूरे देश को बदनाम किया है अगर इन पर कार्रवाई नहीं होती है तो निश्चित रूप से राष्ट्रीय धरोहर से खिलवाड़ करने वाले का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में देश पर खतरा उत्पन्न हो जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व मुखिया सुरेश सिंह ने कहा कि अगर सरकार इस पर त्वरित कार्रवाई नहीं करती है तो वह आने वाले दिनों में संघ के माध्यम से जोरदार आंदोलन चलाएगा।कार्यक्रम का संचालन करते हुए उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी और अपमान को देश की जनता कभी स्वीकार नहीं कर सकती है।इस मौके पर मुकेश कुमार,इंजीनियर विकास कुमार चौधरी,आरके डेयरी के संचालक रणधीर कुमार सिंह,पैक्स अध्यक्ष अजीत कुमार,राघवेंद्र कुशवाहा,त्रिभुवन सिंह,महेश कुमार आदि समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

10 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

10 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

11 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

11 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

3 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago