Home

मजदूर नहीं पहुंचा घर,पहुँचा शव,मचा गांव में कोहराम

हाजीपुर(वैशाली)जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर चौर में 35 वर्षीय एक मजदूर का शव बरामद हुआ।शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर के ग्रामीण शव को पानी में उपलता हुआ देखा तो इसकी सूचना स्थानीय मुखिया एवं पुलिस प्रशासन को दी।

मृत युवक के रोते बिलखते परिजन

मौके पर जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम और एसआई विजय कुमार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पानी से निकलवा कर अपने कब्जे में ले लिया।शव की शिनाख्त रोहुआ निवासी नागेंद्र राय का 35 वर्षीय पुत्र सुबोध कुमार रूप में हुई।परिजनों के अनुसार सुबोध कुमार बड़ौदा से अपने घर जंदाहा के रहुआ लौट रहा था।उसे मंगलवार की दोपहर 3:20 में हाजीपुर जंक्शन पहुंचना था।पिता से सुबोध की आखिरी बार मंगलवार की दोपहर 12:53 पर बात हुई थी।उस वक्त सुबोध आरा में था।

ग्रामीणों की माने तो सुबोध के घर आगामी 25 फरवरी को शादी विवाह का कार्यक्रम निर्धारित था।जिसमें शामिल होने के लिए सुबोध बड़ौदा से ट्रेन पर सवार होकर हाजीपुर के लिए चला था लेकिन निर्धारित समय पर घर नहीं पहुंच सका।घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन शुरू कर दिया तथा इसकी सूचना स्थानीय थाना एवं रेल पुलिस को दी।जैसे ही बुधवार की सुबह बसंतपुर चौर से शव मिलने की सूचना मिली लोग शव की पहचान करने के लिए उमर पड़े।शव की पहचान रहुआ निवासी सुबोध राय के रूप में होते हैं परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल है।शव की पहचान होने के बाद जंदाहा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago