Home

बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह(झारखंड)जिले का गावां थाना स्थित माल्डा के बंद पड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर लाखों रुपये समान की चोरी की घटना हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल आदि पहुंचे और मामले की जांच की। मामले का खुलासा तब हुआ जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुछ कर्मी वहां से बेड लाने के लिए गए थे।जांच में पता चला कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से 65 पीस पंखा,165 पीस ट्यूबलाइट, पानी मोटर,जेनरेटर के महत्वपूर्ण पार्ट्स, बेसिन, बाथरूम का गेट और लगभग 50 नल आदि पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने पानी टंकी को भी उखाड़ने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सभी कमरों के दरवाजे के ताले टूटे पड़े थे। वहीं कमरे के अंदर खिड़की के कांच को भी तोड़ दिया गया था। इसके अलावा मेन गेट का ताला भी तोड़कर वहीं लटका दिया गया था जबकि चाहरदीवारी के उपर लगे लोहे को भी उखाड़ने का प्रयास किया गया। मामले में बीपीएम प्रमोद कुमार बरनवाल ने कहा कि गुरुवार को गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुछ स्वास्थ्य कर्मी बेड लाने के लिए माल्डा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन आये थे तब उन्हें पता चला कि भवन से चोरों ने पंखा, ट्यूबलाइट समेत लाखों की चोरी कर ली है। तब जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago