Home

जेपीयू छपरा में एमए में नामांकन की आखिरी तिथि आज:रात 11 बजे तक कर सकते हैं अप्लाई

जेपीयू छपरा में एमए सत्र 2022-24 के लिए आज 30 नवंबर गुरुवार अंतिम तिथि है। फर्स्ट सेमेस्टर में नामांकन के लिए अप्लाई की प्रक्रिया 22 नवंबर से ही शुरू की गई है। यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार 30 नवंबर के रात की 11:00 बजे तक जेपीयू का वेबसाइट अप्लाई करने के लिए खुला रहेगा।

जहां छात्र वेबसाइट लिंक को ओपन कर पीजी सत्र 2022-24 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दे कि इस बार कुल 17 विभागों में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। प्रो. प्रोफेसर हरिश्चंद्र ने बताया कि 4486 सीटों पर नामांकन होना है।

सत्र देरी होने पर नामांकन में हो रही देरी

पिछला सत्र काफी लेट होने के कारण 2022-24 का सत्र में नामांकन डेढ़ साल लेट शुरू हुआ है। पहले मेघा सूची का प्रकाशन 5 दिसंबर को होगा। प्रो. हरिश्चंद्र ने बताया कि 10 दिसंबर से पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की वर्ग संचालन शुरू कर दी जाएगी। हालांकि कुल 4486 सीट नहीं भरने की स्थिति में नामांकन के लिए अप्लाई करने की तिथि में विस्तार भी किया जा सकता है।

जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा से संबंध रखने वाले सीवान, छपरा और गोपालगंज के पीजी कॉलेज में नामांकन होगा। वेबसाइट पर इसकी सूची डाली गई है। अप्लाई करते समय स्टूडेंट अपना कॉलेज का चुनाव कर सकेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago