Home

एमसीयू में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि में वृद्धि, 11 अगस्त तक स्वीकार होंगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल  माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के भोपाल, रीवा एवं खंडवा परिसर में प्रवेश हेतु अंतिम तिथि 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई हैं| इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय में मीडिया, न्यू मीडिया, मीडिया रिसर्च, मीडिया मैनेजमेंट, विज्ञापन और जनसंपर्क, कंप्यूटर से सम्बंधित स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अविनाश बाजपेयी ने बताया कि 12 वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम हाल ही में घोषित किया गया हैं| उन विद्यार्थिओं को इसका लाभ मिले, इसलिए प्रवेश की अंतिम तिथि 11 अगस्त बढाई गई है| इस वर्ष एम. फिल. (मीडिया स्टडीज) को छोड़कर सभी अन्य सभी पाठ्यक्रमों में अहर्ताकारी परीक्षा के अंकों के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। एम. फिल. (मीडिया स्टडीज) के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी| एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

वर्ष 2020-21 के लिए एमए (पत्रकारिता), एमए (डिजिटल जर्नलिज्म), एमए-एपीआर (विज्ञापन एवं जनसंपर्क), एमए-बीजे (ब्राडकास्ट पत्रकारिता), एमए-एमसी (जनसंचार), एमएससी-ईएम (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), एमएससी-एमआर (मीडिया शोध), एमएससी-एफपी (फिल्म प्रोडक्शन), एमएससी-एनएम (नवीन मीडिया), एमबीए (मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट) और एमफिल (मीडिया अध्ययन), बीए-एमसी (जनसंचार), बीएससी-ईएम (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया), बीएससी-एमएम (मल्टी मीडिया), बीबीए-ई-कॉमर्स, बीए-जर्नलिज्म एंड क्रिएटिव राइटिंग, बीटेक-प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग और बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफोर्मेशन साइंसेज में प्रवेश दिया जाएगा| कम्प्यूटर एवं आईटी में  बीसीए, एमसीए के साथ एमएससी-इंफोर्मेशन एंड सायबर सिक्युरिटी पाठ्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा| सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जाएँगे । आवेदन की प्रक्रिया और पाठ्यक्रमों को लेकर विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट (www.mcu.ac.in) पर उपलब्ध हैं| अन्य किसी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर- 0755-2553523 पर संपर्क किया जा सकता है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago