Home

चले बिहारी शहर छोड़कर

मुकेश पलमबर महायच के फेसबुक वॉल से

केश पलमबर महायच

बहुत उड़ाई जिसने खिल्ली, रोएंगे अब मुंबई, दिल्ली।
जिनके बल उद्योग खड़े थे, हरियाणा, पंजाब हरे थे।।
अन्न उगाए नहर खोदकर, चले बिहारी शहर छोड़कर।
भरपूर किए कर्मी का शोषण, कैसे मिलता तन को पोषण।।
लाभांश मांग पर उन्हें चेताया, कुछ कर्मी को छांट दिखाया।
दिखा रहे थे अकड़ बोलकर, चले बिहारी शहर छोड़कर।।
इनकी गर मजबूरी थी, तो तेरी भी मजबूरी थी।
दोनों की ही आवश्यकता, दोनों से होती पूरी थी।
पर रख न पाए इन्हें रोककर, चले बिहारी शहर छोड़कर ।।
लेकिन केवल इनको ही, मजबूर समझते आए थे।
वेतन कम निर्धारित कर, तुम इनका हिस्सा खाए थे।
सुनो, सुनो श्रुतिपटल खोलकर, चले बिहारी शहर छोड़कर।।
सर पर चढ़कर नाच किये थे। दस के बदले पांच दिये थे।
मूल्य माल का दस का सत्तर, खून चूसते बनकर मच्छर।
वे काम किये थे कमर तोड़कर, चले बिहारी शहर छोड़कर।।
कोरोना ने उन्हें चेताया, मर जाओगे भूखे भाया।
जिनको तुम पर तरस न आई, दे पाएंगे क्या वो छाया।
घर भागो हे सबल, दौड़कर,चले बिहारी शहर छोड़कर।।
जिस गर्मी में हंसा कांपे, उसमें हजार कोस वे नापे।
पैरों में पड़ ग‌ए फफोले, रोक न पाए ओले, शोले ।
निकल पड़े वे ताल ठोककर, चले बिहारी शहर छोड़कर ।।
भूख,प्यास न उन्हें डिगाया, इच्छा शक्ति जोश दिलाया।
कोई रिक्शा, कोई ठेला, पर परिजन को ढो कर लाया ।
रोग प्रतिरोधक क्षमता के द्योतक,चले बिहारी शहर छोड़कर।।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago