Home

रामनवमी पर जुलूस के लिए लाइसेंस जरूरी, डीजे बैन

रक्सौल:रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर रक्सौल थाना परिसर में बैठक हुई। जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें विभिन्न धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

जिलाधिकारी ने कहा कि रामनवमी जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। जुलूस के लिए तय मार्ग का पालन करना होगा। सभी समितियों को चिन्हित मार्ग पर ही जुलूस निकालना होगा। स्थानीय पदाधिकारियों को रूट वेरिफिकेशन करने और रास्ते में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।

डीएम ने कहा कि जुलूस के दौरान ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। जुलूस के साथ अग्निशमन दल और मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि रामनवमी पर डीजे का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कोई भी व्यक्ति धारदार हथियार लेकर नहीं चलेगा। हथियारों का प्रदर्शन नहीं होगा। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखी जाएगी। जुलूस निकालने वाले संगठन 10 से 15 वॉलिंटियर्स की टीम बनाएं। उनके मोबाइल नंबर स्थानीय थाना को दें ताकि संपर्क बना रहे।

जिलाधिकारी ने धार्मिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण और सुरक्षित जुलूस के लिए पूरी तरह तैयार है।

बैठक में नगर आयुक्त सौरव सुमन यादव, अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और रक्सौल थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago