लकड़ी नवीगंज(सीवान)गुरुवार की शाम करीब 6 बजे विद्युत आपूर्ति प्रशाखा बसंतपुर के लाइनमैन के पद पर कार्यरत लकड़ी नबीगंज ओपी थाना क्षेत्र के उज्जैना निवासी उमेश मांझी को बिजली कार्य कराने के बहाने बुलाकर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया । घायल का इलाज के लिए लकड़ी नवीगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया ।जहां से बेहतर इलाज के सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया।सीवान में इलाज कर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया।उमेश मांझी अपने बयान में बताया है कि जगतपुर चौमुखा निवासी अमित प्रसाद ने बिजली का कार्य कराने के लिए फोन कर बुलाया जैसे ही जगतपुर बलथरी गांव पहुँचा साजिस के तहत आठ दस की संख्या में लोगों ने उमेश व उसके साथी राजाबाबू पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर लगातार वार करने लगें और मारपीट कर घायल कर दिया व शादी के सामान के लिए पॉकेट में रखे 15300 रुपये भी निकाल लिये।जब वह बेहोश हो गया तो सभी फरार हो गए ।घटना में अमित प्रसाद,अमजद अली,फकरुद्दीन और आफताब अंसारी पर केस दर्ज किया गया।थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।पुलिस अपनी कार्रवाई पूरी ईमानदारी से करेगी।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment