Home

छूटे मतदाताओं की सूची दलों को दी गई, 88.70% फॉर्म अपलोड

छपरा:जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान तेज हो गया है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अमन समीर ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने विधानसभा वार ऐसे योग्य मतदाताओं की सूची हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में दलों को सौंपी, जिनका गणना प्रपत्र अब तक नहीं भरा गया है।

उन्होंने कहा कि दलों के प्रतिनिधि स्वयं जांच कर सकते हैं कि किन मतदाताओं का फॉर्म नहीं भरा गया है। बीएलए के सहयोग से बीएलओ ऐसे लोगों का सत्यापन कर फॉर्म भरवाएं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले के कुल 31,34,180 मतदाताओं में से 27,80,078 के गणना प्रपत्र अपलोड हो चुके हैं। यह 88.70 प्रतिशत है। दो दिन में इसे 90 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओ को नया फॉर्मेट दिया जा रहा है, जिससे हर मतदाता का विवरण एकत्र किया जा सकेगा। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और छूटे हुए मतदाता भी जुड़ेंगे। उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे अपने स्तर से बीएलए को निर्देश दें कि वे बीएलओ की मदद करें। मृत, दोहरी प्रविष्टि वाले और स्थायी रूप से विस्थापित मतदाताओं की पहचान में भी सहयोग करें।

उन्होंने बताया कि 20 जुलाई तक बीएलओ और बीएलए के साथ बैठक कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी दलों से विधानसभा क्षेत्र में बूथ के बराबर बीएलए बनाने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचन शाखा के साथ-साथ सोनपुर और मढ़ौरा में ईवीएम डेमो सेंटर बनाए गए हैं। यहां कोई भी ईवीएम से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकता है।

बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद इकबाल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, भाजपा के सुशील कुमार सिंह, सीपीआईएम के बटेश्वर महतो, कांग्रेस के फिरोज इकबाल, जदयू के मो. फिरोज, लोजपा के आलोक पांडेय, राजद के उपेंद्र कुमार, रालोपा के डॉ. अशोक कुशवाहा और माले के दीपांकर मिश्रा मौजूद रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago