Categories: Home

जीविका समन्वयक को अज्ञात अपराधियों ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा

मृतक संजय कुमार जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक के पद पर बसंतपुर में कार्यरत थे

मृत संजय कुमार

बसंतपुर(सीवान)थाना क्षेत्र के शहरकोला बाजार के पास बुधवार की देर रात्रि में अज्ञात अपराधियों ने बसंतपुर प्रखंड के जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार को चाकू से गोदकर गंभीर रूप घायल कर दिया। घायल के छटपटाने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की सूचना पर घायल कर्मी पीएचसी लाया जहां गंभीर स्थिति देख हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल समन्वयक को छपरा ले जाने क्रम ही मौत हो गई थी।जिसे सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार छपरा जिला के पन्नापुर थाना क्षेत्र के रसौवली गांव के रामप्रवेश भगत के पुत्र संजय कुमार बताया जा रहा है।मृतक बुधवार की देर रात्रि में जीविका का सीवान में मिटिंग कर घर वापस लौट रहे थे। तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान जोर जोर से चिल्लाने की आवाज आई, तो ग्रामीणों ने वहां पहुंचे तो, वहां खून से लथपथ एक व्यक्ति तड़प रहा था। इसकी सूचना पुलिस को देने पर एएसआई रामजी सिंह यादव दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचे । जहां गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पुलिस वाहन की सहायता से स्थानीय अस्पताल लाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर छपरा सदर अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान बुधवार की रात्रि में ही उसकी मौत हो गई। बुधवार की रात करीब डेढ़ बजें परिजनों द्वारा शव को बसंतपुर थाना लाया गया। जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल में भेज दिया।

बसंतपुर में पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे समन्वयक
जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार अपनी पत्नी व दो बच्चों साथ बसंतपुर में ही एक किराये के मकान में रहते थे। मृतक की एक बेटी प्रीति व बेटा सत्यम बसंतपुर में ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करते थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी बदहावस होकर बसंतपुर पीएचसी पहुंच गई जहां पति के हालत को देख रोने बिलखने लगी ।मृतक बहुत ही शांत व मिलनसार प्रवृत्ति के इंसान थे। ऐसे में चाकू से गोदकर उसकी हत्या करने के पीछे क्या कारण रहा होगा। अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। समाचार प्रेषित तक मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।

मिलनसार सहकर्मी के खोने गम में जीविका के कर्मचारियों
जीविका के क्षेत्रीय समन्वयक संजय कुमार की हत्या के खबर सुनने के बाद से ही जीविका में कार्य कर रहे साथियों में उदासी छाई हुई है।जीविका के कर्मी अनिल राम ने बताया कि संजय कुमार इतने मिलनसार थे कि अपने अधीनस्थ कर्मियों में कभी उच्च और नीच का भेद नहीं करते थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago