भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में जहाँ कोरोना के ग्यारह संक्रमित मरीज मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है। तो दूसरे तरफ स्थानीय विधायक हेमनारायण साह ने सोसल डिस्टेंसिग का धता बताते हुए सोमवार को सड़क का शिलान्यास किया। बात दे कि खेढवा एवं बिठुना पंचायत में खेढवा ईनार से खेढ़वा काली स्थान के पास से होकर रतौली मोड़ तक मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत पक्की सड़क का निर्माण होने वाला है। सड़क का निर्माण संवेदक सतेंद्र उपाध्याय के द्वारा कराया जाएगा ।निर्माण पर 1.9 लाख रुपये से अधिक का ख़र्च किया जाएगा। शिलान्यास कार्यक्रम के उपरांत विधायक हेमनारायण साह ने बताया कि सड़क के निर्माण हो जाने से प्रति वर्ष लगने वाले काली स्थान पर मेला में श्रद्धालुओं को पहुचने में सहूलियत होगी। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्णदेव सिंह पटेल,युवा के प्रखंड अध्यक्ष तारकेश्वर महतो, पंचायत अध्यक्ष अशोक ठाकुर, मुखिया संजय सिंह,पंकज प्रसाद, बिपिन मिश्रा,बीडीसी सदस्य करूनाकान्त सिंह,महेश शर्मा, राजिंदर शर्मा,अनुज पाण्डेय , जयनारायण महतो,डॉ रबिन्द्र सिंह, दरोगा बैठा, हरेंद्र महतो, अशोक प्रसाद, सिवबल्लम प्रसाद, सरोज प्रसाद, चंद्रमा ठाकुर, अरुण कुमार, रामायण साह, सतेंद्र सरपंच, रामप्रसाद सिंह,आर्यन ब्याहत, अनिल शर्मा,अनिल ठाकुर, डॉ केसव गुप्ता, जितेंद्र पंडित, संतोष ठाकुर, रबिन्द्र गुप्ता, बबन मांझी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment