Home

स्थानीय सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल ने क्वारेंटाइन सेन्टर पहुच किया निरीक्षण

कोरोना योद्धाओं को सांसद ने किया सम्मानित

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में स्थापित क्वारेंटाइन सेंटर पर बुधवार को स्थानीय सांसद जनार्धन सिंह सिग्रीवाल पहुच कर किया निरीक्षण। निरीक्षण के क्रम में कोरोना योद्धाओं को सांसद ने गमछा,हैंड सेनिटाइजर देकर सम्मानित किया। इस क्रम में उन्होंने ने प्रवासी मजदूरों से बातचीत कर क्वारेंटाइन सेंटर में सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई सुबिधाओं की जानकारी ली व रोसोइ घर का निरीक्षण किया।उन्होंने बातचीत के क्रम में प्रवासी मजदूरों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टाल करने का आग्रह किया एवं क्वारेंटाइन सेंटर से घर जाने पर परिवार व गांव के लोगों कोरोना के प्रति जागरूक करने की अपील किया।उन्होंने ने प्रवासी मजदूरों से कहा कि जो लोग ट्रेन से आए है उन्हें अपना टिकट जमा करेंगे तो उनके किराया का पैसा राज्य सरकार उनके खाते में पांच सौ रुपया देने का फैसला किया है। इसके साथ जो प्रवासी जिस काम में परांगत है उसे मिले हुए फार्मेट जानकारी देंगे। जिससे सरकार आनेवाले दिनों में छोटे छोटे उद्योगों में इनको लगाएगी। जिन प्रवासी मजदूरों का राशन कार्ड में नाम नहीं उन्हें दो माह तक राशन उपलब्ध कराने के लिए सरकार व्यवस्था कर रही है।इस मौके पर बीडीओ डॉ. अभय कुमत,सीओ युगेश दास,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल कुमार,डॉ. राजेश कुमार,नोडल अधिकारी संजय सिंह, पूर्व विधायक मानिकचंद्र राय,सभी मीडियाकर्मी,सुरक्षाकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी आदि को सांसद ने सम्मानित किया।इस मौके पर उपस्थित लोंगो में सांसद प्रतिनिधि अवधेश पांडेय,कामेश्वर प्रसाद,त्रिलोकी प्रसाद श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष सुजीत पांडेय,बीडीसी सुनील ठाकुर,देवानन्द राम सहित दर्जनों लोग सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए शामिल थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 week ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

2 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

2 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

2 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

3 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 weeks ago