Home

झारखंड में लूट खसोट,भ्रष्टाचार,चोरी,हत्या आम हो गई: रागिनी सिंह

धनबाद(झारखंड)भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झारखंड राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य के मंत्री और अधिकारी राज्य की सम्पति तथा गरीबों को लूटने में व्यस्त हैं। आज धनबाद कोयलांचल में भ्रष्टाचार चरम पर है।उक्त बाते झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता में कही।अध्यक्षता जिला चंद्रशेखर सिंह ने की। कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड राज्य में हो रहे लूट खसोट,भ्रस्टाचार, चोरी,हत्या आम हो गई है। आए दिन धनबाद जिला में हत्या लूट खसोट हो रही है, और प्रशासन हाथ पे हाथ धरी है, सता के दवाब में आकर प्रशासन ने मौन धारण कर रखा है रागनी सिंह ने धनबाद नगर आयुक्त पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान समय मे नगर निगम की टेंडर प्रक्रिया सवालो के घेरे में है। नगर निगम में दबंगो का बोल बाला है टेंडर सिर्फ एक ही व्यक्ति विशेष पर ही फिक्स है। अगर कोई बाहरी व्यक्ति टेंडर प्रक्रिया में शामिल होता है तो उसे डराया धमकाया जाता है। दबंगो का मनोबल इतना बढ़ गया है कि खुलेआम टेंडर डालने आए व्यक्ति को सरेआम अगवा कर लिया जाता है। पूरी घटना सीसीटीव में कैद होने के बावजूद नगर आयुक्त द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया,यह साफ दर्शाता है कि नगर आयुक्त दबंग घराने के दबाव में चुप है,भाजपा इस मामले पर चुप नहीं बैठने वाली है ,अगर इस मामले पर जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता तो हम रांची तक आवाज उठाएंगे। रागिनी सिंह ने झरिया पुलिस प्रशासन को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले तीन दिनों में दो हत्याए हुई लेकिन हत्यारे खुले आम घूम रहे है। कांग्रेस के नेता गरीबों का निवाला डकार रहे है। झरिया नगर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष पर सरकारी चावलों के कालाबाजारी का मामला दर्ज होना प्रमाणित करता है कि झरिया में कांग्रेस के नेता गरीबों का हक मार अपनी जेबें भर रही है। मामला दर्ज होने के बावजूद कांग्रेसी नेता खुलेआम घूम रहा है वही अगर भाजपा के कार्यकर्ताओं पर कोई छोटा सा आरोप लगता तो झरिया पुलिस रात में कार्यकर्ताओं को घर से उठा लिया जाता। धनबाद जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है। केंद्र सरकार की कोई योजना धनबाद में धरातल पर नहीं उत्तर रही। धनबाद में क्राइम ग्राफ में लगातार वृद्धि हुई है जिसमे जल्द से जल्द अंकुश लगाने की आवश्कता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

छपरा में अंगीठी की आग से दर्दनाक हादसा:एक ही परिवार के तीन मासूमों सहित एक महिला की हुई दर्दनाक मौत

छपरा:बिहार के छपरा में भीषण ठंड और शीतलहर के कारण परिवार के सभी सदस्य एक…

11 hours ago

बिहार के छपरा में निजी नर्सिंग होम संचालक सहित दो अन्य कर्मियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का लगा आरोप

रेलवे लाइन किनारे शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी रेल पुलिस छपरा:बिहार के…

12 hours ago

योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित

50वीं सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल योगा स्पोर्ट्स चैंपियनशिप छपरा:योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान…

12 hours ago

“टीचर ऑफ़ द मंथ” अवार्ड के लिए चयनित हुए बनियापुर के नवाचारी शिक्षक पिंटू रंजन

छपरा(बिहार)सारण जिले के बनियापुर प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय धवरी में हिंदी विषय के शिक्षक…

12 hours ago

रटने की बजाय विषय की गहराई को समझना ही सच्ची शिक्षा: स्वामी अतिदेवानंद जी महाराज

छपरा:पढ़ाई केवल अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को संस्कारित और चरित्रवान बनाने…

3 days ago

बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा खिलाड़ियों को आर्थिक सहयोग

पटना:बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेल समाचार में बताया गया है की बिहार…

5 days ago