Home

बेतिया में फिल्मी स्टाइल में सीने पर पिस्टल रख बैक से 4 लाख रुपये की लूट

बैंक लूटते लुटेरे

बेतिया(बिहार)सूबे के बेतिया शहर से फिल्मी स्टाइल में बैंक लूट कांड मामल सामने आया है। जिसके वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमे साफ देखा जा रहा है कि एक बदमाश हेलमेट पहनकर पहले बैंक में प्रवेश करते है, फिर पीछे से उसके दो और साथी आते हैं। सभी पिस्टल के बल पर ग्राहक को एक बेंच पर बैठा देते हैं और उनसे मोबाइल और पैसे भी छीन लेते हैं।

बदमाश आसानी से करीब 4 मिनट तक बैंक में करीब 4 लाख की लूट करते हैं और फिर बाइक से आराम से फरार हो जाते है। जाते समय लुटेरों ने ग्राहकों और बैंक कर्मियों का मोबाइल फोन बैंक में ही फेंक दिया। यह घटना शहर के न्यू बस स्टैंड के पास बिहार ग्रामीण बैंक में हुई। घटना की खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने बैंक में लगे CCTV फुटेज से बदमाशों की पहचान में जुट गई है। लूट कांड मामले में पुलिस द्वारा एक टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है।

खबरों में बताया गया है की बैंक मैनेजर इशांत सिंह शनिवार को करीब 11:30 बजे चार अपराधी बैंक में प्रवेश किए। सभी मास्क से मुंह ढके हुए थे।एक अधेड़ उम्र का बदमाश हेलमेट पहना था। आते ही वे पिस्टल के बल पर बैंक स्टाफ और ग्राहकों को कब्जे में ले लिए। एक बदमाश गेट पर निगरानी कर रहा था।
घटना के समय बैंक में चार कर्मी और छह ग्राहक थे। लुटेरों ने बैंक कर्मियों और ग्राहकों का मोबाइल फोन छीन लिया। सबको कब्जे में कर काउंटर पर रखे रुपए लूट लिए। फिर जबरन सेफ को खुलवाया और वहां रखे रुपए भी निकाल लिए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago