Home

एम.एससी. योग में 15 व पीएच.डी. की 02 सीटें उपलब्ध

आज भागदौड़ भरी जिदंगी में लोगों का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में मनुष्य को तनाव, चिड़चिडापन, गुस्सा व अन्य कई बिमारियों ने घेर लिया लिया है और इन बिमारियों से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों से ज्यादा योग मददरगार साबित होता है। योग का लोहा आज सारी दुनिया मान रही है। योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय एम.एससी. योग पाठ्यक्रम करवा रहा है। जिसके दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है।

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने बताया कि योग प्राचीन भारतीय परम्परा का अमूल्य उपहार है। योग के द्वारा शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2020 के माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। एम.एससी. योग पाठ्यक्रम की विश्वविद्यालय में 15 तथा पीएच.डी. की 02 सीटें उपलब्ध हैं। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई, 2020 है। प्रो. कुहाड़ ने बताया कि योग के क्षेत्र में करियर की आपार संभावनाएं भी मौजूद हैं। योग पाठ्यक्रम के बाद योग प्रशिक्षक, योग थेरेपिस्ट, योग शिक्षक एवं रिसर्च ऑफिसर आदि क्षेत्र में रोजगार हासिल किया जा सकता है। योग्यता व दाखिले से संबंधित अन्य जानकारी के लिए www.cucetexam.in अथवा www.cuh.ac.in पर लॉगइन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई, 2020 है।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago