Home

करंट लगने से युवा सब्जी व्यवसायी मदन की मौत गांव में कोहराम

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखड़ क्षेत्र के भगवानपुर गांव में सोमवार के रात में बिजली का करंट लगने से युवा सब्जी व्यवसायी की मौत हो गई। मृत व्यवसायी भगवानपुर गांव के रामएकबाल मांझी का 32 वर्षीय पुत्र मदन मांझी बताया जा रहा है।।घायलावस्था में परिजनों ने आननफानन में इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी ले गए , जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजनों को डॉक्टरों पर विश्वास नहीं हुआ जीवित मानते हुए इलाज के लिए छपरा ले गए। छपरा अस्पताल पहुचने पर भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिए, तब परिजन उसे आधी रात को घर लाए। मंगलवार की सुबह उसका दाह-संस्कार कर दिया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रतिदिन की भांति बाजार से आ कर दुआर लाइट जलाने के बिजली का तार जोड़ रहा था तभी यह हादसा हुआ। घर के लोग कुछ समझ पाते, तबतक करंट के झटके से कुछ दूरी पर रखे ग्रिल पर जा गिरा, जिससे उसके पीछे से सर फट गया।सर फटने से वह अचेत हो गया था।परिजनों ने त्वरित घर का लाइन बन्द कर उसे इलाज के लिए ले जाया गया। जब इस घटना खबर लोगों को हुई तो शुभचिंतकों की घर पर भीड़ लग गई। मृतक की पत्नी रेखा देवी, माता घीवा देवी ,दोनों पुत्री व अन्य परिजनों की चीत्कार से माहौल मातम में बदल गया। आसपास की महिलाएं मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटी थी। मौके पर राम सिंह,अमर पासवान, महेश पासवान, त्रिलोकी श्रीवास्तव, सुरेश राय थे।

युवा सब्जी व्यवसायी के मौत परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़


युवा सब्जी व्यवसायी मदन मांझी के मौत होने से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह सब्जी बेंचने का काम करता था। जिससे परिवार का भरणपोषण होता था। तथा अन्य परिजन उसके कारोबार में हाथ बटाते थे।वही कमाऊ पुत्र के मौत से वृद्धि बीमार पिता की के आँखों के आँसू नहीं सुख रहे है। वह छह भाइयों में दूसरा था। उसके चौथे भाई जयप्रकाश की वर्ष 2006 में पोखरा में डूबने से मौत हो गई थी। अन्य भाई भरत मांझी, मुन्ना मांझी, मिथिलेश कुमार व सुनील कुमार हैं। छोटे भाई मिथिलेश व सुनील की अगले माह शादी होने वाली थी। जिसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। शादी की खुशी की तैयारी पलभर में गम बदल गई हैं। उसे तीन वर्ष व डेढ़ वर्ष की दो बच्चियां हैं। तीसरा बच्चा अभी गर्भावस्था में है। उसके बच्चों की परवरिश को लेकर मातापिता चिंतित देखे गए।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

2 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

5 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

5 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

5 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago