Home

अनपढ़ महिला को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया,अब नवीं फेल मुख्यमंत्री बनना चाहता है:मनीष वर्मा

पटना(बिहार) सूबे के खगड़िया में आज जदयू द्वारा आयोजित कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम खगड़िया जिले के गौशाल रोड स्थित विवाह मंडप में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा शामिल हुए।

इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष श्री बबलू कुमार मंडल, विधायक श्री पन्नालाल सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव सह प्रमंडल प्रभारी-मुंगेर श्री संतोष कुशवाहा,पूर्व विधायक श्रीमती पूनम यादव,प्रदेश महासचिव सह प्रमंडल प्रभारी-पूर्णिया श्री सुनील कुमार,प्रदेश सचिव श्री सुमित कुमार सिंह, संचालनकर्ता एवं जिला प्रवक्ता श्री राकेश पासवान शास्त्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के शुरुआत में राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा ने जिले के समता पार्टी से जुड़े हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने सैकड़ो नए लोगों को पार्टी की प्राथमिक दिलाई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खगड़िया की धरती ऐसी है, जहां जदयू को सभी समुदाय और वर्ग के लोगों की ताकत मिलती है। 2010 में यहां चारों विधानसभा सीट पर जदयू ने जीत हासिल की थी।

आगे उन्होंने कहा कि 2005 के पहले के बिहार को याद करिए यहाँ बाहुबलियों का शासन था, पूरा गुंडाराज फैला हुआ था, बच्चों और महिलाओं की हत्यायें सामान्य बात थी। कब किसकी जान चली जाए, यह कल्पना नहीं की जा सकती थी। बिहार में किस प्रकार का जंगलराज था, यह किसी से छिपा नहीं है। बहन-बेटियां कितनी असुरक्षित थी, कोई अपने बच्चों को शाम को घर से बाहर नहीं छोड़ना चाहता था। आज वही बिहार है जहां हमारी बहन-बेटियां रात के 12 बजे भी निश्चिंत होकर बाहर घूम रहीं हैं।

उस विषम परिस्थिति में कार्यकर्ताओं ने संघर्ष करके समता पार्टी को स्थापित किया। उस कठिन परिस्थिति से बिहार को निकाल कर विकासशील बिहार बनाने का काम जदयू के कार्यकर्ताओं के दम पर नीतीश कुमार ने किया है। हमारे नीतीश कुमार का मानना है कि बिहार का विकास यानी पूरे 13 करोड़ बिहारी का विकास।

उन्होंने कहा कि निरंतर 19 सालों से नीतीश कुमार हमारा नेतृत्व कर रहे हैं और सरकार में रहकर बिहार के लिए निरंतर विकास का काम कर रहे हैं। उनसे ही पूरे बिहार को उम्मीद है और उनके उम्मीद पर खरा उतरने का काम नीतीश कुमार ने किया है।

महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें बिहार के विकास में सहभागी बनाया:मनीष वर्मा
बिहार का जीर्णोधार व पुनर्विकास मात्र केवल नीतीश कुमार ही कर सकते हैं। 20 वर्ष पहले बिहार की क्या स्थिति थी, हम सबको पता है। नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद गरीबों को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा को अनिवार्य किया, महिलाओं को आरक्षण दिया, बेटियों के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं लागू की क्योंकि हम सब जानते हैं, एक महिला अपने परिवार के साथ पूरे समाज को शिक्षित करने का काम करती है। महिलाओं को आरक्षण देकर उन्हें बिहार के विकास में सहभागी बनाया।

बिहार के परिवर्तन में जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान है। यह सरकार या पार्टी मात्र एक हमारे नीतीश कुमार के नाते ही नहीं चल रही है बल्कि उनके नेतृत्व में प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण से चल रही है। वहां उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों से उन्होंने आग्रह किया कि अपने 30-35 साल से पार्टी को लगातार मजबूत करने का काम किया है। अब आगे 50 साल हमारी पार्टी कैसे चले, उसके लिए हमें मार्गदर्शक की भूमिका में रहकर, ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने की आवश्यकता है।

नीतीश जी को कैसा बिहार मिला था और उन्होंने कहां से कहां लाकर बिहार को खड़ा किया है, निश्चित रूप से उनके दूरगामी सोच एवं नीति के कारण और जदयू के प्रत्येक कार्यकर्ता के समर्पण के कारण नीतीश कुमार ने बिहार को इतना बदलने का काम किया है, क्योंकि हमारे नेता का नारा है, न्याय के साथ विकास यानि विकास ऐसा हो जिसमें प्रत्येक वर्ग, समुदाय, जाति, धर्म सबको विकास का लाभ मिले।

विरोधियों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि बिहार ऐसा राज्य है, जिसकी मुख्यमंत्री एक अनपढ़ महिला थी, अब उन्हीं का बेटा जो नवीं फेल है, वो बिहार पर शासन करना चाहता है। एक तरफ इंजीनियर जो 19 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं। दूसरी तरफ नवीं फेल, आप कल्पना करिए कि ऐसा व्यक्ति बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा तो बिहार का क्या हाल होगा। जब इन लोगों का शासन था तो ये गरीब को गरीब बना कर रखना चाहते थे जिससे कि उन्हें मूर्ख बनाकर उनपर शासन करते रहें। यही कारण था कि पहले लालटेन युग में हम लोगों ने जीवन यापन किया, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने बिहार को रोशनी से जगमगा दिया, इसलिए बिहार को आगे बढ़ाने के लिए नीतीश के अलावा कोई और विकल्प नहीं है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अभी से कमर कस लीजिए, हर चौक, चौराहे पर नेता नीतीश कुमार के काम की चर्चा करिए। बूथ मैनेजमेंट कमेटी का गठन करिए, जिला, विधानसभा, प्रखंड व बूथ प्रत्येक इकाई की बैठक को नियमित करिए। ऐसा प्रचार करिए की पूरा खगाड़िया नीतीशमय हो जाए।
समताकालीन कार्यकर्ताओं को उन्होंने नीतीश का सच्चा साथी बताया तथा उनसे आग्रह किया कि आगे 50 साल तक पार्टी को चलाने के लिए हमें मार्गदर्शक की भूमिका में रहकर युवाओं को अपने जिम्मेदारी सौंपनी पड़ेगी। हमारे हर इकाई में युवा और महिला की बराबर भूमिका सुनिश्चित करनी होगी। चुनाव में महिलाओं को बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है।दूसरे सत्र में जदयू के जिला इकाई के समस्त कार्यकर्ता, प्रमंडल व विधानसभा प्रभारी, सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष तथा तीसरे सत्र में जिला इकाई के समस्त कार्यकर्ता, प्रमंडल प्रभारी समस्त विधानसभा प्रभारी, प्रखंड व पंचायत इकाई के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह कार्यकर्ता समागम कुल चार सत्रों में संपन्न हुआ जिसमें बूथ-पंचायत से लेकर जिले के सभी महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही। साथ ही अंतिम सत्र में विधानसभा वार मनीष कुमार वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।
मनीष वर्मा 14-15 अक्टूबर को पूर्वी चंपारण में कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago