Home

मधेपुरा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए तीन को गिरफ्तार किया

मधेपुरा(बिहार)जिले के पुलिस को एक बड़ी सफ़लता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के मधुवन पंचायत के सोनवर्षा वार्ड नंबर 1 में छापेमारी कर फूस के घर में चल रहे अबैध मिनी गन फेक्ट्री का उद्भेदन किया है।

इस छापेमारी में पुलिस ने एक पूर्ण निर्मित देशी मस्कट और देशी कट्टा, 6 अर्ध निर्मित बैरल, पिस्ताल में उपयोग आने वाला 5 ट्रिगर के अलावे भारी मात्रा में हथियार निर्माण का समान बरामद किया है।इस समान में लोहा काटने की आरी, डाई, रेती, सरसी, पिलास, सुम्हा, छेनी, लोहे का रंदा, स्प्रिंग, लोहा गरम करने वाला भाथी सहित बरामद किया गया है। इस प्रकरण में मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी की उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव में कुछ लोग अबैध हथियार निर्माण कर उसका कारोबार करते हैं।

जिसके बाद डीएसपी उदाकिशुनगंज थाना अध्यक्ष जयप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में टीम का गठन कर बीती रात छापेमारी करवायी गयी जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है।गिरफ्तार लोगों में रामचंद्र ठाकुर उसके दो पुत्र कौशल कुमार, मिथिलेश ठाकुर शामिल हैं। ये लोग कुछ दिनों से हथियार बना कर बिक्री का काम करते थे।एक मस्कट का बाजार में जहाँ 25 से 30 हजार रुपये वसूली जाती थी वही देशी पिस्टल के लिए 15 से 20 हजार रुपये वसूले जाते थे । एसपी ने बताया कि पुलिस द्वारा कारोबार से जुड़े सभी विन्दुओं पर पूछताछ की गयी है ।जिससे आगे भी कुछ और गिरफ्तारी होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज डीएसपी और थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में यह एक बड़ी उपलब्धी हासिल हु है इस लिए इस टीम में शामिल सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago