Categories: Home

छेड़खानी का विरोध करने पर महादलित की पीटपीट कर हत्या

लड़की से छेड़खानी करने पर आरोपियों के घर गए थे पूछताछ करने

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के सराय पड़ौली पंचायत में बुधवार को लड़की से छेड़खानी का विरोध करने पर एक महादलित की पीटपीट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है।मृतक रतन पडौली तिवारी टोला के रामप्रवेश राम उर्फ राजबली राम 55 वर्ष पिता बाबूलाल राम बताया जा रहा है।घटना दिन के करीब दो बजे की बताई जा रही है।मृतक के पुत्र सूरज कुमार राम ने बताया कि मेरे घर पर गुमटी में चल रहे दुकान को मेरी बहन चला रही थी। तभी पनियाडिह पड़ौली गांव के नितेश कुमार सिंह व केश्वर सिंह गुटखा खरीदने के दौरान छेड़खानी कर भाग गया था।जिसके बाद मेरी बहन ने इसकी शिकायत पिता जी की तो उन्होंने ने उनके घर पूछताछ करने गए थे।
लड़की से छेड़खानी करने पर आरोपियों के घर गए थे पूछताछ करने
आरोपियों से पूछताछ के दौरान अपने घर पर रस्सी से बांधकर इतना मारा की वे बेहोश है गए।इसकी सूचना मिली तो परिजनों ने इलाज के लिए सरकारी अस्पताल महाराजगंज ले गए।जहाँ चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान रेफर कर दिया।सीवान सदर अस्पताल में स्थित चिंताजनक होने के कारण पटना रेफर कर दिया।इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने पुलिस बल के साथ पहुच शव को कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दिया है।तथा हत्या के कारण को पता लगाने में जुटी हुई है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago