भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड मुख्यालय में स्थित कृष्णा विवाह भवन में बुधवार को आधुनिक भारत के जनक,संविधान निर्माता डॉ.बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि को महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया।इस मौके पर सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।इसके उपरांत संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया।मुख्यातिथि ई राजकुमार पासवान ने कहा की बाबा साहेब के विचारों को कुचलने का काम बीजेपी और कांग्रेस ने मिल कर किया है।आजादी के 76 वर्ष बाद भी दलित,पिछड़े और वंचित लोग मुख्यधारा नहीं पहुंच पाए तो इसके जिम्मेदार कांग्रेस और बीजेपी सामना रूप से जिम्मेदार है।
इन लोगो को कोई अधिकार नहीं है बाबा साहेब के नाम लेने और जयंती एवं महापरिनिर्वाण दिवस मनाने का अधिकार नहीं है।अपना किसान पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नागमणि ने कहा की बाबा साहब का जन्म दिन और परिनिर्वाण दिवस को होली दीवाली छठ पूजा,दशहरा ईद बकरीद के जैसे हर घर में मनाया जाएगा तब बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौके पर प्रखंड प्रमुख हरेंद्र मांझी,हीरा लाल मांझी,जफर अली,पूर्व बीडीसी राधिका देवी,प्रो.रामायोध्या प्रसाद,मूरत मांझी,बाबूलाल मांझी,लडना खां,नागमणि,विकास कुमार,नागेंद्र कुमार,शिवकुमार राम,लालाबाबू राम,राकेश कुमार,मुन्ना राम सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजदेव बौद्ध ने किया तथा संचालन प्रो.रामायोध्य प्रसाद ने किया।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment